Top Story

Ayurveda डॉ. ने माना-15 बीमारियों का एक इलाज है शरद पूर्णिमा पर बनने वाली खीर

साल भर आने वाली पूर्णिमाओं में शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima) बेहद खास होती है। यही वो दिन होता है जब खीर बनकर तैयार होती है। फिर उस खीर को पूरी रात घर के बाहर, छत या गैलेरी पर रखा जाता है। इस हिसाब से कि चांद की किरणें सीधे खीर के बर्तन में पड़ें। इस बर्तन को थाली की जगह झीने कपड़े से ही ढंका जाता है। ताकि, किरणों का असर दूध और चावल में हो। ऐसा करते हुए नानी दादी की बात भी हमेशा याद की ही होगी कि शरद पूर्णिमा की खीर में चांद अमृत घोलेगा और कई रोगों से छुटकारा मिलेगा। अब ये बात आयुर्वेद में साबित भी हो चुकी है। आयुर्वेद एक्सपर्ट वैद्य मिहिर खत्री के मुताबिक, खीर से कई तरह के रोगों में राहत मिलने की बात बेमानी नहीं है। शरद पूर्णिमा की खीर में वाकई चांद की रोशनी ऐसे तत्व घोलती है, जो पेट से जुड़े कई रोगों से राहत देती है। केवल इतना ही नहीं चांद की इस रोशनी से जुड़े कुछ और नुस्खे भी हैं जिन्हें आजमा कर आप अलग अलग किस्म के रोगों से छुटकारा पा सकते हैं। वैद्य मिहिर खत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ऐसी ही जानकारी साझा की है। जिसमें उन्होंने बताया है कि शरद पूर्णिमा की खीर के साथ ही और भी क्या लाभ लिए जा सकते हैं।

from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/U9aBHnJ
via IFTTT