कब्ज का रामबाण इलाज है एक्सपर्ट का सुझाया ये नुस्खा; हर रोज मिनटों में होगा पेट साफ
कॉन्स्टिपेशन (Constipation) एक ऐसी समस्या है जिस पर सब खुलकर बात करना पसंद नहीं करते है। कई लोगों को यह बताने में शर्म भी आती है कि वो कब्ज के मरीज हैं। यही कारण भी है कि लोग इस समस्या का इलाज खुद ही खोजना शुरू कर देते हैं। हालांकि कभी- कभी कब्ज होना आम बात है, उल्टा सीधा खाने से यह परेशानी किसी को भी हो सकती है। लेकिन यदि आपको लंबे समय से यह परेशानी है और तब भी आप इसका इलाज नहीं करवा रहें हैं, तो यह अन्य बीमारियों के होने के जोखिम को भी बढ़ा देती है।डाइट एक्सपर्ट डॉ. स्नेहा अडसुले के मुताबिक 22 परसेंट से ज्यादा इंडियन्स कॉन्स्टिपेशन की समस्या से जूझ रहे हैं। लेकिन इस बारे में बात करना नहीं चाहते। जिसकी वजह से ये एक गंभीर लेकिन इग्नोर्ड इश्यू बनकर रह गया है। कब्ज से निपटने के लिए डॉ. स्नेहा अडसुले ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका घरेलू उपचार (Home remedy for constipation) भी शेयर किया है। जिससे कब्ज की समस्या से काफी हद तक राहत पाई जा सकती है। साथ ही कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है।
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/mEzYh8u
via IFTTT
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/mEzYh8u
via IFTTT