Diwali में पटाखों के प्रदूषण से रहें 2 कदम आगे, डॉ. ने बताए ये 6 काम लंग्स में नहीं घुसने देंगे कचरा
साल का सबसे बड़ा त्यौहार दीपावली में कुछ ही दिन रह गए हैं। इस साल दीपावली 24 अक्टूबर को मनायी जाने वाली है। हिन्दू पौराणिक कथा के अनुसार इस दिन भगवान श्री राम पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ 14 साल का वनवास पूरा करके आपस अयोध्या लौटे थे। उस समय से आज तक इस दिन घरों में दीया जलाने की परंपरा चली आ रही है। लेकिन पटाखे जलाने का जिक्र किसी ग्रंथ में नहीं मिलता है। यह आज के समय की व्यवस्था है। जिसके दुष्परिणाम बीमारियों के रूप में नजर आते हैं।गुरुग्राम स्थित मैक्स अस्पताल के पल्मोनोलॉजी विभाग में एसोसिएट सलाहकार डॉ मिताली अग्रवाल बताती हैं कि कोविड-19 का प्रकोप कम होने के बाद अब लोग परिवार और दोस्तों के साथ दिवाली मनाने के लिए काफी उत्साहित हैं। लेकिन इसके बीच में एक गंभीर मुद्दा है वायु प्रदूषण जो दीपावली में पटाखों के धुएं से और भी चिंताजनक हो जाता है। यह आपके फेफड़ों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालते हैं।'द लॅन्सेट' की एक रिपोर्ट के अनुसार, वायु प्रदूषण के कारण विश्व स्तर पर हर साल 6.5 मिलियन से अधिक मौतें होती हैं, और यह संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में जरूरी है कि दीपावली आने से पहले आप अपने इम्युनिटी और फेफड़ों के स्वास्थ्य को बूस्ट करने के लिए जरूरी उपायों को कर लें।
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/X512EOM
via IFTTT
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/X512EOM
via IFTTT