Top Story

बियर-मोमोज के शौकीन हैं? High Uric Acid के 8 लक्षण दिखते ही छोड़ दें खाना

यूरिक एसिड लेवल बढ़ना एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। खून में इस अपशिष्ट पदार्थ के बढ़ने या जमा होने से जोड़ों की बीमारी गाउट और किडनी की पथरी सहित कई जोखिम का खतरा होता है। वैसे तो यूरिक एसिड शरीर से खुद निकल जाता है लेकिन कई बार किडनियां इसे पेशाब के रास्ते निकालने में असमर्थ होती हैं, जिससे यूरिक एसिड बढ़ जाता है।नॉर्मल यूरिक एसिड लेवल कितना होना चाहिए? मेडिकल न्यूज टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, पुरुषों में यूरिक एसिड की नॉर्मल रेंज 2.5–7.0 मिलीग्राम/डीएल और महिलाओं में 1.5–6.0 मिलीग्राम/डीएल होनी चाहिए। पुरुषों में इसका लेवल 7.0 mg/dl और महिलाओं में 6.0 mg/dl खतरे की घंटी है। यूरिक एसिड लेवल बढ़ने के कारण? यूरिक एसिड लेवल बढ़ने के कारणों में प्यूरीन से भरपूर खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन, अधिक वजन होना, डायबिटीज की बीमारी, कुछ मूत्रवर्धक दवाएं और बहुत अधिक शराब पीना यूरिक एसिड बढ़ने की बड़ी वजह हैं। अगर आप बियर, शराब, मैदा या मीट का अधिक इस्तेमाल करते हैं, तो आपको यह समस्या हो सकती है।

from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/mhro4Yc
via IFTTT