सर्दियों में फिर वापसी कर सकता है कोरोना, इन 10 लक्षणों पर अभी से रखें नजर
कोरोना वायरस (Coronavirus) का अब जिक्र नहीं होता है। लगभग सभी लोगों ने मास्क लगाना छोड़ दिया है। कोरोना से जुड़े सभी नियम लगभग खत्म हो गए हैं। अब सब पहले जैसा हो गया है। अगर नए मामले सामने नहीं आ रहे या कोई बीमार नहीं हो रहा है, तो क्या सच में कोरोना वायरस का खात्मा हो गया है? अब जब सब सामान्य हो गया है, तो एक हैरान करने वाली रिपोर्ट सामने आई है। बताया जा रहा है कि चीन, जहां से कोरोना वायरस फैलना शुरू हुआ था, वहां के कई प्रांतों में ओमीक्रोन (Omicron) के दो नए वेरिएंट्स बीएफ.7 (BF.7) और बीए.5.1.7 (BA.5.1.7) पाए गए हैं। कहा जा रहा है कि इन दोनों वेरिएंट्स में तेजी से फैलने की क्षमता है।समस्या यह नहीं है कि ओमीक्रोन के नए-नए वेरिएंट्स आ रहे हैं, समस्या यह है कि कोरोना के नए-नए वेरिएंट्स को देखते हुए विशेषज्ञों ने आने वाली सर्दियों के महीनों में कोरोना के मामले बढ़ने की चेतावनी दी है। फिलहाल इन दोनों वेरिएंट्स के मामले चीन में पाए गए हैं लेकिन विशेषज्ञों ने 'तेजी से फैलने' की भी चेतावनी दी है। ग्वांगडोंग प्रांत के शोगुआन शहर में बीए.5.1.7 के और शाओगुआन और यंताई शहरों में बीएफ.7 के मामले पाए गए हैं।
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/rMcLJWg
via IFTTT
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/rMcLJWg
via IFTTT