Top Story

Prostate Cancer 1st stage symptoms:पेशाब की धार कम होना-जलन, अच्छी तरह समझें प्रोस्टेट कैंसर के 5 पहले लक्षण

प्रोस्टेट कैंसर (Prostate cancer) अमेरिका और यूरोप में पुरुषों में पाया जाने वाला सबसे आम कैंसर है। भारत में कैंसर की विभिन्न रजिस्ट्रीज़ के मुताबिक प्रोस्टेट कैंसर पुरुषों में पाया जाने वाला दूसरा सबसे आम कैंसर बनता जा रहा है। पूरी दुनिया में हर साल औसतन पचास हजार पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर पाया जाता है। पुरुषों में यह कैंसर फैला होने के बाद भी इसके बारे में जागरूकता की काफी कमी है।प्रोस्टेट क्या है? गुरुग्राम स्थित मेदांता हॉस्पिटल में प्रोफेसर एमेरिटस, यूरोलॉजी एंड एंड्रोलॉजी, किडनी, एवं यूरोलॉजी इंस्टीट्यूट, डॉ. नर्मदा प्रसाद गुप्ता के अनुसार, प्रोस्टेट पुरुषों की प्रजनन प्रणाली में अखरोट के आकार का एक अंग होता है। यह मूत्राशय के आधार में मूत्रमार्ग के चारों ओर स्थित होता है। वीर्य वाहिनियों के साथ यह एक तरल पदार्थ छोड़कर शुक्राणुओं को पोषण करती है।प्रोस्टेट में घातक ट्यूमर बनने के साथ ही प्रोस्टेट ग्रंथि आकार में बढ़ने लगती है, और मूत्रमार्ग में रुकावट उत्पन्न करती है। हालांकि यह बात भी ध्यान देने वाली है कि प्रोस्टेट का बढ़ना हर बार घातक हो। कभी-कभी सामान्य वृद्धि बिनाईन प्रोस्टेटिक हाईपरप्लेसिया के कारण भी प्रोस्टेट बढ़ सकती है, जो घातक नहीं होती।

from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/nq63EoB
via IFTTT