लड़कियों में तेजी से बढ़ रहा जानलेवा Thyroid cancer, इन 8 लक्षणों को न करें इग्नोर
युवाओं में थायराइड कैंसर (Thyroid cancer) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। चिंता की बात यह है कि इसका खतरा पुरुषों की तुलना में महिलाओं को अधिक होता है। यह कैंसर थायरॉयड ग्रंथि में शुरू होता है और धीरे-धीरे बढ़ता रहेता है। इस कैंसर के शायद ही कोई शुरुआती लक्षण होते हैं। हालांकि थकान, त्वचा, बाल, नाखून में बदलाव इसके कुछ लक्षण हो सकते हैं। थायराइड कैंसर के लक्षण की बात करें, तो यह आमतौर पर गर्दन के आधार पर एक गांठ, सूजन लिम्फ नोड्स, आवाज में बदलाव और निगलने में परेशानी का कारण बनता है। रिसर्च गेट में प्रकाशित एक अध्ययन में कहा गया है कि 30 से कम आयु वर्ग में महिलाओं में थायराइड कैंसर के मामलों में 121%, 30-44 आयु वर्ग में 107%, 45-59 आयु वर्ग में 50%, 15% की बढ़ोतरी थी। न केवल विश्व स्तर पर बल्कि भारत में भी थायराइड कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 35 वर्षों में, दुनिया भर में किए गए अध्ययनों से पता चला है कि थायराइड कैंसर की घटनाओं में तीन गुना वृद्धि हुई है। महिलाओं में थायराइड कैंसर की दर पुरुषों की तुलना में लगभग चार गुना अधिक है। ब्रेस्ट कैंसर के बाद 35 से 60 वर्ष की आयु की महिलाओं में थायराइड कैंसर दूसरा सबसे प्रचलित प्रकार का कैंसर है।
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/uvmk9Ly
via IFTTT
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/uvmk9Ly
via IFTTT