Vitamin D की कमी से बॉडी में दिखते हैं कंफ्यूज करने वाले ये 5 लक्षण
विटामिन डी को सनशाइन विटामिन के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि आपका शरीर सूर्य के किरणों के संपर्क में आने पर सबसे तेजी से यह विटामिन बनाता है। हालांकि, इसकी पूर्ति कुछ आहार भी करते हैं, लेकिन विटामिन डी का मुख्य स्त्रोत सूर्य ही होता है। ऐसे में विटामिन डी की कमी तब होती है जब शरीर को सूरज की रोशनी या आहार से पर्याप्त विटामिन डी नहीं मिलता है। अगर शरीर में विटामिन डी की कमी हो तो क्या करें? शरीर में इस की कमी को पूरा करने के लिए पहले जरूरी है विटामिन डी के लक्षणों का पता होना। जितना जल्दी आप इसका निदान करेंगे उतने जल्दी ही इसके लिए उपाय कर पाएंगे। विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए मशरूम, अंडा, संतरे का जूस, पनीर , वसायुक्त मछली जैसे सैल्मन, टूना और मैकेरल, डेयरी प्रोडक्ट जैसे- दही, दूध, अनाज, सोया जूस आदि का सेवन करें। इसके अलावा विटामिन डी के सप्लीमेंट भी ले सकते हैं, लेकिन डॉक्टर से परामर्श किए बगैर इनका सेवन न करें।
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/GElTQdh
via IFTTT
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/GElTQdh
via IFTTT