Top Story

अगर हेल्दी बच्चा चाहिए? तो इस वक्त तक पति-पत्नी कंट्रोल कर लें वजन, Fertility बढ़ाते हैं ये 5 काम

2 नवंबर को वर्ल्ड फर्टिलिटी डे (World Fertility Day) मनाया जाता है। यह दिन इसलिए मनाया जाता है कि पुरुष और महिलाओं की फर्टिलिटी पावर को बेहतर रखा जा सके। जिससे पैदा होने वाला बच्चा हेल्दी हो। लेकिन खराब लाइफस्टाइल के कारण कपल्स की फर्टिलिटी घटती जा रही है। 40 की उम्र के बाद स्वस्थ गर्भधारण की संभावना कम हो जाती है। अगर आप फर्टिलिटी सुधारकर हेल्दी बच्चा पाना चाहते हैं, तो सही समय पर 5 काम करना शुरू कर दें।फर्टिलिटी सुधारने का बेस्ट टाइम कब है?Pristyn Care की को-फाउंडर और गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. गरिमा साहनी ने कहा कि फर्टिलिटी और गर्भधारण को सुधारने के लिए पोषण बहुत जरूरी है। इसलिए आपको अपनी डाइट के साथ लाइफस्टाइल को हेल्दी बनाना चाहिए। डॉक्टर के मुताबिक, जीवनशैली में इन बदलावों को अपनाने का बेस्ट टाइम पूर्व गर्भधारण (Preconception) का होता है। जो कि महिला के कंसीव करने से 3 महीने पहले तक होता है। इसी समय पर फर्टिलिटी और गर्भ में बच्चे का स्वास्थ्य काफी हद तक निर्भर करता है।

from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/xjPmSGC
via IFTTT