Top Story

जिसे आप पेट की गैस समझ रहे हैं कहीं वो पेट का कैंसर तो नहीं, ऐसे करें पहचान

क्या आपको दिनभर पेट में भारीपन या गैस महसूस होती है? हमेशा पेट फूला-फूला रहना हमेशा भोजन के कारण ही हो यह जरूरी नहीं है। अगर आपको यह परेशानी महससू होती है और लगातार बनी हुई है, तो इसके पीछे कई गंभीर हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती हैं। कुछ विकार आपके पेट और आंतों को प्रभावित करते हैं जिससे आपको पाचन की समस्या बनी रह सकती है।पेट में गैस बनने के कारण क्या हैं? अक्सर अनहेल्दी डाइट, एक्सरसाइज की कमी या मसालेदार चीजों के अधिक सेवन से ऐसी समस्या होती है लेकिन ज्यादा गैस बनने की वजह कुछ गंभीर बीमारियां भी हैं। ऐसा माना जाता है कि अनिद्रा, पेट का कैंसर, सूजन, दस्त, पेट दर्द और कब्ज जैसी समस्याएं भी इसका कारण बन सकती हैं। अगर आप अक्सर गैस बनने की समस्या से पीड़ित रहते हैं, तो आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए ताकि सही कारण का पता लगाया जा सके और समय पर सही इलाज कराया जा सके।

from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/pBN8CeL
via IFTTT