मौसम LIVE: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में शीतलहर, IMD का रेड अलर्ट... लेटेस्ट अपडेट जानिए
उत्तर भारत के अधिकांश इलाके शीतलहर की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब में सर्दी का 'रेड अलर्ट' जारी कर रखा है। दिल्ली के सफदरजंग शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश में बेहद घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर घना कोहरा छाया रह सकता है। राजस्थान में अधिकांश जगहों के लिए ठंड और घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब, उत्तरी राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में कोहरे की चादर छाई है। पढ़ें, मौसम से जुड़े प्रमुख अपडेट्स।
from https://ift.tt/reK4xL0 https://ift.tt/FVLs4oO
from https://ift.tt/reK4xL0 https://ift.tt/FVLs4oO