Top Story

1 हफ्ते बाद फेफड़ों को पूरा खराब कर सकते हैं ये लक्षण, कोरोना जैसी है बीमारी

चीन से शुरू हुए कोरोना वायरस के पैदा होने का कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है। एक्सपर्ट आजतक इस सवाल का पुख्ता जवाब नहीं ढूंढ पाए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके जैसे और भी कई वायरस हैं, जो छाती, फेफड़े और गले को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसा ही एक वायरस इंफ्लुएंजा बी (Influenza B Virus) है, जो कि मरीज की जान भी ले सकता है।​इंफ्लुएंजा वायरस के प्रकार कितने हैं? वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, इंफ्लुएंजा एक मौसमी बीमारी है, जिसमें एक्यूट रेस्पिरेटरी इंफेक्शन होता है। इस बीमारी के चार प्रकार होते हैं, जिनका नाम इंफ्लुएंजा ए, इंफ्लुएंजा बी, इंफ्लुएंजा सी, और इंफ्लुएंजा डी है। इस आर्टिकल में इंफ्लुएंजा बी वायरस के बारे में जानेंगे।

from Health News (हेल्थ न्यूज़), Weight Loss Tips, Health Tips, Fitness Tips and Ayurveda Remedies with Navbharat Times https://ift.tt/SujnsQf
via IFTTT