Top Story

दिल्ली में सांस लेना मतलब जिंदगी के 12 साल कम! यह स्टडी डरा रही है

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोगों को एक स्टडी चिंता में डाल सकती है। जी हां, दिल्ली को दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर पाया गया है और अगर इसी तरह प्रदूषण विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की तय सीमा से ज्यादा बना रहा तो दिल्लीवासियों की जीवन प्रत्याशा 11.9 साल कम होने की आशंका है। 'जीवन प्रत्याशा' जीवन की बची अवधि का अनुमान होता है। शिकागो यूनिवर्सिटी के ऊर्जा नीति संस्थान की ओर से जारी वायु गुणवत्ता जीवन सूचकांक (AQLI) में बताया गया है कि भारत के 1.3 अरब लोग उन क्षेत्रों में रहते हैं जहां वार्षिक औसत कण प्रदूषण स्तर निर्धारित पांच माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर की सीमा से अधिक है। यह भी पाया गया कि देश की 67.4 प्रतिशत आबादी ऐसे क्षेत्रों में रहती है, जहां प्रदूषण का स्तर देश के अपने राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता मानक 40 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से भी अधिक है।

from https://ift.tt/0fz5LWM India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News