24 घंटे अहम! अकेले चांद की तरफ बढ़ेगा अपना 'हीरो', चंद्रयान-3 पर बड़ा अपडेट
नई दिल्ली: भारत का चंद्रयान अब चांद को चूमने के बिल्कुल करीब पहुंच चुका है। जी हां, एक हफ्ते बाद भारत का यान चांद पर होगा। अब आखिरी छलांग बाकी है। आज चांद की सतह के बिल्कुल करीब लाने के लिए चंद्रयान-3 को 153 किमी x 163 किमी की कक्षा में पहुंचाया गया। इसरो ने बताया कि इसके साथ ही चांद की कक्षा में होने वाली सारी प्रक्रियाएं पूरी हो गई हैं। अब अपना यान महत्वपूर्ण मोड़ पर पहुंच चुका है। अब प्रॉपल्शन मॉड्यूल और लैंडर मॉड्यूल दोनों अलग होंगे। इसे सरल भाषा में समझिए तो चंद्रयान के भीतर बैठा 'हीरो' अब आगे का सफर अलग करेगा। इस लैंडर का नाम विक्रम है। उसके अंदर प्रज्ञान है। चांद की सतह पर लैंडर के उतरने के बाद प्रज्ञान बाहर निकलेगा। देशभर में प्रार्थनाएं की जा रही हैं। अगले कुछ घंटे बाद 17 अगस्त को प्रॉपल्शन मॉड्यूल से लैंडर अलग होगा। इसरो की तैयारी है कि 23 अगस्त की शाम अपना यान चांद की सतह पर हो।
from https://ift.tt/aqTkGlQ India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News
from https://ift.tt/aqTkGlQ India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News