चंद्रयान-3 LIVE: हैलो पृथ्वीवासी! मैं प्रज्ञान रोवर... चंदा मामा के पास सल्फर और ऑक्सीजन है
Chandrayaan-3 Mission Live Updates: चंद्रयान-3 मिशन ठीक से काम रहा है। विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर चांद की सतह से जानकारी पृथ्वी पर भेज रहे हैं। चांद पर शिव शक्ति पॉइंट के आसपास हमारा प्रज्ञान रोवर चहलकदमी कर रहा है। चांद की जमीन पर बड़े गड्ढों से बचते हुए वो आगे बढ़ रहा है। इतना ही नहीं रोवर ने चांद पर ऑक्सीजन को खोजा है। इसके अलावा प्रज्ञान ने चांद पर सल्फर की मौजूदगी का पता लगाया है। इसरो ने कहा कि उम्मीद के मुताबिक, एल्युमीनियम, कैल्सियम और ऑक्सिजन का भी पता चला है। हाइड्रोजन की खोज जारी है। इसरो ने बताया कि रोवर पर लगे लेजर संचालित ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप (LIBS) उपकरण के जरिए यह संभव हो पाया है।
from https://ift.tt/ZDiKUkY India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News
from https://ift.tt/ZDiKUkY India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News