Top Story

इन 2 सुपरस्टार बहनों की बॉक्स ऑफिस पर होने वाली है भिड़ंत, 1 ही तारीख को रिलीज होंगी दोनों फिल्मों, 250 करोड़ का लगा है दांव

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन और उनकी बहन नुपुर सैनन दोनों ने एक साथ स्ट्रगल किया और एक साथ स्टार बन गईं. कृति सैनन कई सुपरहिट फिल्में देकर बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में गिनी जाती हैं. तो वहीं उनकी बहन नुपुर सैनन भी साउथ की फिल्मों की बड़ी हीरोइन मानी जाती हैं. दोनों बहनें भले ही ग्लैमर की दुनिया में काम करती हैं, लेकिन दोनों के बीच भरपूर प्यार है. लेकिन अब इस प्यार की परीक्षा होने वाली है. क्योंकि कृति सैनन और उनकी बहन नुपुर सैनन की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर आपस में टकराने वाली हैं. कृति और नुपुर की फिल्म एक ही तारीख को रिलीज हो रही हैं. ऐसे में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में दोनों की फिल्मों में क्लेश देखने को मिल सकता है. इन दोनों एक्ट्रेस की फिल्मों पर 250 करोड़ का दांव लगा है.

from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/InOEXMx