Top Story

दादा ने बोया संगीत का बीज, फिर खिला दमदार पेड़ और बॉलीवुड को मिले अनु मलिक, अब विदेशों तक पहुंची पोते की आवाज

मुंबई. बॉलीवुड में यंग सिंगर्स की बात करेंगे तो अरिजीत सिंह और अरमान मलिक का नाम सबसे पहले आएगा. दोनों ही युवा सिंगर्स की आवाज भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में गूंजती है. महज 28 साल के अरमान मलिक आज गायकी की दुनिया के बड़े सितारे बन गए हैं. लेकिन संगीत का ये फल अरमान मलिक के दादा सरदार मलिक ने लगाया था. सरदार मलिक के बाद उनके बेटे अनु मलिक भी बॉलीवुड में संगीत के सरताज बने. साथ ही अरमान मलिक के पिता डब्बू मलिक भी बडे़ म्यूजिक डायरेक्टर हैं. अब सरदार मलिक की तीसरी पीढ़ी अरमान मलिक ने भी अपनी आवाज से लाखों दिलों को दीवाना बनाया है.

from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/S1BPnYK