Top Story

'मेरा युवा भारत' ने देश भर में 1469 स्थानों पर आयोजित किए युवा मेले

 

New Delhi: नशामुक्त और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में 'मेरा युवा भारत' ने एक बड़ा कदम उठाया है। 10 अक्टूबर 2026 को ‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत अभियान’ के तहत देशभर के 34 राज्यों में 1,469 स्थानों पर 'नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट' और युवा मेलों का सफल आयोजन किया गया। 100 सप्ताह तक चलने वाले इस व्यापक अभियान में 3.65 लाख से अधिक युवाओं और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

ब्लॉक स्तर पर आयोजित इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना, उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और एक स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।

इस दौरान युवाओं द्वारा नशा मुक्त शपथ, नुक्कड़ नाटक, वाद-विवाद, नारा लेखन और हस्ताक्षर अभियान जैसी 4,552 से अधिक गतिविधियां आयोजित की गईं। इस महाभियान में हार्टफुलनेस, फिक्की, एसोचैम और ब्रह्माकुमारीज जैसे कई आध्यात्मिक और औद्योगिक संगठनों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। यह अभियान युवाओं को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान कर रहा है।