नवरात्रि पर कोल्हापुर के महालक्ष्मी मंदिर पहुंचीं 'थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान' की अभिनेत्रियां आरती और अंकिता

सन नियो के लोकप्रिय शो ‘थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान’ की अभिनेत्रियां आरती बिराजदार (वैदेही) और अंकिता बहुगुणा (अनुप्रिया) ने नवरात्रि के पावन पर्व पर कोल्हापुर स्थित ऐतिहासिक महालक्ष्मी मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
दर्शन के बाद आरती बिराजदार ने कहा कि व्यस्त शूटिंग शेड्यूल के बीच मंदिर का वातावरण मन को गहरा सुकून देता है। उनके लिए यह केवल प्रार्थना नहीं, बल्कि आभार व्यक्त करने का माध्यम है। वहीं अंकिता बहुगुणा ने बताया कि शो की शुरुआत में भी वे यहाँ आई थीं, लेकिन इस बार नवरात्रि के पावन माहौल में मंदिर के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को गहराई से समझने का मौका मिला।
दोनों अभिनेत्रियों ने सुख-समृद्धि की कामना करते हुए इस यात्रा को आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा देने वाला अनुभव बताया। शो हर सोमवार से शनिवार शाम 7:30 बजे सन नियो पर प्रसारित होता है।