पहले चरण में मिलेगा 295 पथ व्यापारियों को लोन
छिंदवाड़ा। नगर पालिक निगम में शहरी क्षेत्र में आने प्रधानमंत्री पथ विक्रेता आत्मनिर्भर निधि योजना का लाभ लेने के लिए निगम क्षेत्र में पथ विक्रेताओं द्वारा योनजा कार्याल में आवेदन दिया गया था। योजना कार्यालय में निगम कर्मियों द्वारा शहरी क्षेत्र के करीब 9 हजार से अधिक पथ विक्रेताओं का पंजीयन किया गया। पंजीयन होने के बाद सर्वे सहित अन्य कागजी कार्रवाई पूर्ण करते हुए 4 हजार 500 से अधिक विक्रेताओं के आवेदन की स्वीकृत प्रदान कर दिया गया है। साथ ही 3 जुलाई से प्रथम चरण में 295 विक्रेताओं का 10-10 हजार का लोन दिया जाएगा। नगर पालिक निगम आयुक्त हिमांशु सिंह ने बताया कि शासन की योजना के अनुसार शहरी क्षेत्र में बुलाएं गए आवेदनों में शहरी क्षेत्र के करीब 9 हजार से अधिक लोगों ने शासन की योजना के तहत 10-10 हजार का लोन लेने के लिए आवेदन किया था। निगम क्षेत्र के करीब 9 हजार से अधिक विक्रेताओं का पंजीयन किए जाने के बाद सर्वे कार्य सहित अन्य तरह की कागजी कार्रवाई पूर्ण की गई। इसके बाद प्रथम चरण में निगम द्वारा 4 हजार 500 लोगों के आवेदनों को लोन के लिए स्वीकृत कर दिया। साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हाथों ऑन लाइन 3 जुलाई को इस योजना का शुभारंभ भोपाल में होने के साथ ही छिंदवाड़ा में भी 295 पथ विक्रेताओं को लोन दिया जाएगा। साथ ही निगम के अधिकारियों द्वारा सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया गया है।