Top Story

एप के जरिये निजी क्षेत्र में भी अप्रवासियों को मिल रहा रोजगार

Publish Date: | Tue, 30 Jun 2020 04:14 AM (IST)

रोजगार सेतु पोर्टल के नवाचार से नियोक्ताओं और प्रवासी श्रमिकों में आया उत्साह

नोट नाम से फोटो है

छिंदवाड़ा। कोरोना महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में किए गए लॉकडाउन का सबसे ज्यादा असर उन प्रवासी श्रमिकों पर पड़ा है जो अपने राज्य के बाहर अन्य राज्यों में काम कर जीवनयापन कर रहे थे। ऐसे मजदूरों को रोजगार दिलाने के लिए रोजगार सेतु पोर्टल कारगर रहा। इस पोर्टल में प्रदेश में वापस लौटे श्रमिकों का सर्वे कराया गया। प्रवासी श्रमिकों की जानकारी उनके कौशल और निवास के जिले के अनुसार उपलब्ध कराई गई। जिले की 11 जनपद पंचायतों और 17 नगरीय निकायों में 13 हजार 127 प्रवासी श्रमिकों का पंजीयन किया गया। इसमें असंगठित क्षेत्र के 6 हजार 709, भवन एवं अन्य निर्माण कार्य क्षेत्र के 3 हजार 948 और कारखाना, उद्योग क्षेत्र 2 हजार 470 प्रवासी श्रमिक शामिल है। इस पोर्टल में एक हजार 499 नियोक्ताओं ने भी अपना पंजीयन कराया है, जिसमें सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम, वृहद उद्योग, ठेकेदार, बिल्डर्स, प्लेसमेंट एजेंसीज, अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठान, लेबर कांट्रेक्टर, अन्य नियोजक और ग्राम पंचायतें शामिल हैं। जिले में पंजीकृत 13 हजार 127 में से 12 हजार 568 प्रवासी श्रमिकों की स्किल मेपिंग की जा चुकी है और ग्राम पंचायतों द्वारा जॉब कार्डधारी 7 हजार 402 में से 5 हजार 702 प्रवासी श्रमिकों को मनरेगा योजना में नियोजित किया जा चुका है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के नियोजकों द्वारा 69 और अन्य नियोजकों द्वारा 22 प्रवासी श्रमिकों को रोजगार दिया जा चुका है तथा 999 प्रवासी श्रमिकों को रोजगार, नौकरी उपलब्ध कराए जाने की प्रक्रिया जारी है। रोजगार सेतु से जहां एक ओर प्रवासी श्रमिकों को अपने ही जिले में उनके कौशल के अनुसार रोजगार मिलने लगा है, वहीं दूसरी ओर नियोक्ता भी अपने कार्य के लिये आवश्यक कुशलता और अपनी रुचि के अनुरूप स्थानीय स्तर पर श्रमिकों को प्राप्त कर रहे हैं।

नियोक्ता को भी मिल रही मदद

सहायक श्रम पदाधिकारी संदीप मिश्रा ने बताया कि राज्य शासन के निर्देशानुसार दूसरे राज्यों से एक मार्च 2020 के बाद प्रदेश में आए श्रमिकों का सर्वे के बाद पंजीयन किया गया । इसमें जिले में 27 मई से 6 जून के मध्य 13 हजार 127 प्रवासी श्रमिकों का पंजीयन किया गया, जिसमें 4 हजार 478 परिवारों के 11 हजार 675 पुरुष प्रवासी श्रमिक और एक हजार 452 महिला प्रवासी श्रमिक शामिल है।

पोर्टल से मिली मददः सौरभ राय

जिले के खजरी इंडस्ट्रीयल एरिया के नियोक्ता सौरभ राय ने बताया कि उनकी राय बेकरी के नाम से एक फर्म है जिसके संचालन में कुशल, अकुशल सभी तरह के श्रमिकों की आवश्यकता होती है। कुशल श्रमिकों की आवश्यकता होने पर रोजगार सेतु पोर्टल पर पंजीयन कराने पर उन्हें जिले के कुशल श्रमिकों की जानकारी आसानी से उपलब्ध हो गई है।

मजदूरों को मिला है काम : नितिन शुक्ला

इसी प्रकार अमन इंटरप्राईजेस फर्म के नितिन शुक्ला ने बताया कि उनकी फर्म में फर्नीचर बनाने का काम किया जाता है जिसमें बहुत सारे श्रमिकों की आवश्यकता पड़ती है । इस रोजगार सेतु पोर्टल में पंजीयन से जिले में मजदूरों को काम मिला है।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

जीतेगा भारत हारेगा कोरोना
जीतेगा भारत हारेगा कोरोना

Source