Top Story

अब तक 48 हजार 941 यात्रियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

Publish Date: | Sat, 27 Jun 2020 04:07 AM (IST)

छिंदवाड़ा। जिले से कोरोना वायरस के एक हजार 962 सैंपल जांच के लिए भेजे गए जिसमें से एक हजार 589 सैंपल निगेटिव पाए गए हैं एवं 270 सैंपल की जांच लंबित है व 40 सैंपल रिजेक्ट हुए हैं। जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण से अभी तक 23 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं । कलेक्टर सौरभ सुमन द्वारा जिले के नागरिकों से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के संबंध में दिए गए दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की अपील की गई है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अन्य राज्यों और जिलों से 48 हजार 941 यात्री आए हैं जिनकी स्क्रीनिंग कर स्वास्थ्य परीक्षण भी कर लिया गया है तथा इसमें से 45 हजार 32 व्यक्तियों का होम क्वारंटाइन भी पूर्ण हो चुका है। जिले में अभी तक कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए 46 व्यक्तियों में से 2 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है और 23 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके है तथा वर्तमान में जिला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में कोरोना संक्रमित 21 व्यक्तियों को भर्ती कर उनका समुचित उपचार किया जा रहा है। जिले में 15 क्षेत्रों को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है तथा पूर्व में घोषित 16 कंटेनमेंट एरिया में किसी भी प्रकार का संक्रमण नहीं होने से इन्हें कंटेनमेंट क्षेत्र से हटा दिया गया है ।

अब तक 51 हजार 863 टन उर्वरक का वितरण

छिंदवाड़ा। जिले में किसानों के लिये खरीफ मौसम में उर्वरक वितरण का कार्य जारी है तथा 1 लाख 63 हजार 550 टन के लक्ष्य के विरूद्ध 51 हजार 863 टन उर्वरक का वितरण किसानों को किया जा चुका है । किसानों के लिए भंडारित 70 हजार 525 टन उर्वरक के विरूद्ध 21285 टन उर्वरक भंडार में शेष है। कलेक्टर सौरभ सुमन द्वारा कृषि और उद्यानिकी विभागों के अधिकारियों और मैदानी अमले को निर्देश दिए गए हैं कि किसानों के लिये उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करें तथा आवश्यकता के अनुसार समितियों में उर्वरक का भंडारण रखें।

उप संचालक कृषि जेआर हेडाउ ने बताया कि इस खरीफ मौसम में किसानों के लिये 1 लाख 27 टन के लक्ष्य के विरूद्ध 31 हजार 62 टन यूरिया उर्वरक का भंडारण कर 31 हजार 331 टन यूरिया उर्वरक का वितरण किसानों को किया जा चुका है और 518 टन यूरिया उर्वरक भंडार में शेष है। 14 हजार 500 टन के लक्ष्य के विरूद्ध 14 हजार 430 टन सुपर फास्फेट उर्वरक का भंडारण कर 4094 टन सुपर फास्फेट उर्वरक का वितरण किसानों को किया जा चुका है और 10393 टन सुपर फास्फेट उर्वरक भंडार में शेष है। 29300 टन के लक्ष्य के विरूद्ध 19057 टन डी.ए.पी. उर्वरक का भंडारण कर 12224 टन डी.ए.पी. उर्वरक का वितरण किसानों को किया जा चुका है और 7208 टन डी.ए.पी. उर्वरक भंडार में शेष है ।

अमानक उर्वरक का जिले में क्रय, विक्रय, भंडारण और स्थानांतरण प्रतिबंधित

छिंदवाड़ा। उप संचालक कृषि एवं अधिसूचना अधिकारी जे.आर. हेड़ाऊ द्वारा निर्माता कंपनी मेसर्स बालाजी फास्फेट प्रा.लि. का विक्रेता सेवा सहकारी समिति मर्यादित सेजा से पाया गया। उर्वरक का एक नमूना अमानक स्तर का पाए जाने पर इस अमानक उर्वरक के जिले में क्रय, विक्रय, भंडारण और स्थानांतरण पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है ।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

जीतेगा भारत हारेगा कोरोना
जीतेगा भारत हारेगा कोरोना

Source