Top Story

चबूतरों पर जाने के लिए बन रही सीढ़ियां, संतुष्ठ हुए सब्जी विक्रेता, बाजार से सब्जी-फल वालों को खदेड़ा

Publish Date: | Sat, 27 Jun 2020 04:08 AM (IST)

सेकेंड लीड…

एसडीएम, तहसीलदार और सीएमओ ने देखी,व्यवस्थाएं कहा सब्जी और फल बाजार यहीं लगेगा

फोटो-

26एचओएस-2

के प्शन- सब्जी विक्रेताओं की मांग पर चबूतरों के नीचे बनाने से संतुष्ठ हो रहे सब्जी विक्रेता।

होशंगाबाद। प्रशासन अब फिर सब्जी और फल की दुकाने कोठीबाजार में ही लगाने की कवायद में लगा हुआ है। दूसरे दिन शुक्रवार नपा का अमला, सतरस्ता व बजरिया स्कू ल के पास की फल वालों की दुकानों को हटाने के लिए पहुंचा, यहां पर करीब आधी दर्जन फल वालों के अतिक्रमण एक वर्ष में तीसरी बार हटाए गए। इन फल वालों को कहा गया है कि अब सिर्फ कोठी बाजार में ही दुकानें लगाई जाएं। उसके अलावा कहीं ओर नहीं लगाई जाए। दूसरी और पूर्व में जो चबूतरे लेने वाले रेंप के कारण चबूतरे पर दुकान नहीं लगा रहे थे। अब दुकान के सामने सीढ़यिां बनने से संतुष्ट होकर चबूतरों पर ही दुकानें लगाने लगे हैं। दूसरे दिन भी करीब 110 दुकानें लगी।

अब की जाएगी जब्ती और जुर्माना

एसडीएम और तहसीलदार के साथ सीएमओ ने दुकानों का निरीक्षण कि या। नपा के आरआई पंकज बरगले और अन्य स्टाफ को अवगत कराया गया कि अब फल वालों को और मौका नहीं दिया जाए। यदि अब भी नहीं मानते हैं तो जब्ती के साथ जुर्माना की कार्रवाई की जाए।

अच्छा लग रहा सब्जी और फल बाजार

दो दिन से की जा रही प्रशासन की पहल से कोठी बाजार में सब्जी और फल बाजार लग रहा है। यहां पर बाजार अच्छा लग रहा है। टीन शेड के नीचे चबूतरों पर दूसरे दिन भी करीब 100 दुकानें लगी। इसके साथ ही फल बाजार भी लग गया है। जिससे पूरा बाजार व्यवस्थित लगने लगा है।

फल वालों को समझाना कठिन

नपा अधिकारियों और अमले के द्वारा फल वालों को समझाना कठिन होता है। वे मौका की तलाश में ही रहते हैं जैसे ही अमला हटा वे सड़क पर आए। हाथ ठेला लेकर वे आगे बढ़ते हुए सड़क कि नारे ही दुकाने लगा लेते हैं। जिससे यातायात बाधित होता है।

अधिकारियों ने कि या भ्रमण

सुबह से लेकर दोपहर तक सीएमओ माधुरी शर्मा और तहसीलदार निधि चौकसे के अलावा एसडीएम आदित्य रिछारिया ने शहर के बाजार क्षेत्र में भ्रमण कर निरीक्षण कि या और आवश्यकतानुसार व्यवस्थाएं बनाने के आदेश दिए।

नपा के वाहन रखे जाएं

एसडीएम ने नपा के अमले को समझाया कि बजरिया स्कू ल के पास वाली जगह पर खाली रहने पर फिर ये फल वाले आकर बैठने लगेंगे। इसलिए यहां पर नपा के वाहनों को यहां खड़ा कि या जाए। जिससे कि जगह घिरी रहेगी।

निर्धारित स्थान पर ही बाजार लगेगा

कोठीबाजार के सब्जी बाजार में ही सब्जी और फल बाजार को लगाया जाएगा। एक ही स्थान पर फल और सब्जी बाजार लगने से ग्राहक एक ही स्थान पर आकर दोनों वस्तुएं खरीद सकें गे। नपा बाजार की व्यवस्था कर रही है।

आदित्य रिछारिया,एसडीएम

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

जीतेगा भारत हारेगा कोरोना
जीतेगा भारत हारेगा कोरोना

Source