Top Story

जिले के हर्रई स्थित कोरेन्टाईन सेंटरों में 72 व्यक्तियों को त्रिकटु चूर्ण व काढ़ा वितरित

छिन्दवाड़ा:  आयुष विभाग द्वारा जिले के हर्रई स्थित कोरेन्टाईन सेंटर बालक छात्रावास, शासकीय मॉडल स्कूल और शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में निवासरत 72 व्यक्तियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिये त्रिकटु चूर्ण और काढ़ा का वितरण किया गया। साथ ही आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ.सरिता डेहरिया, कंपाउंडर श्री संजय धुर्वे, कर्मचारी सुश्री राजकुमारी मरकाम और श्री सियाराम मर्सकोले द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, मास्क पहनने, साफ-सफाई रखने आदि की सलाह भी दी गई।