बगैर मास्क के मिले 91 लोग, निगम कर्मियों ने किया जुर्माना
Publish Date: | Tue, 30 Jun 2020 04:14 AM (IST)
छिंदवाड़ा। शहर में रोजाना नगर पालिक निगम कर्मियों द्वारा ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जा रही है जो बगैर मास्क के शहर में घूम रहे हैं। सोमवार को भी पुलिस ने ऐसे करीब 91 लोगों पर कार्रवाई की जो बगैर मास्क के शहर में घूमते हुए नजर आए। जिसके चलते कार्रवाई करते हुए निगम की टीम ने ऐसे लोगों पर 9 हजार 100 रुपए का जुर्माना किया। साथ ही यह कार्रवाई निगम कर्मियों की निरंतर जारी है। नगर पालिक निगम आयुक्त हिमांशु सिंह ने बताया कि रोजाना की तरह सोमवार को भी कर्मचारियों की टीम शहर में घूमती रही। टीम के सदस्यों ने शहर में ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जो बगैर मास्क के शहर में घूम रहे थे। निगम कर्मियों ने ऐसे करीब 91 लोगों को पकड़ा और उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए निगम कर्मियों ने 9 हजार 100 रुपए की राशि जब्त की। कर्मचारियों द्वारा रोजाना शहर में कार्रवाई की जा रही है।
मेडिकल कॉलेज से 143 सैंपल की रिपोर्ट आई निगेटिव
आज भेजे गए 212 सैंपल
छिंदवाड़ा। जिले से रोजाना कोरोना संक्रमित संदिग्ध मरीजों के सैंपल रोजाना जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेजे जा रहे हैं। जिनकी जांच होने के बाद उनकी रिपोर्ट पर भी रोजाना आ रही है। कुछ दिनों में गए सैंपलों में सोमवार को जांच के बाद आई 143 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबलपुर से निगेटिव आई रिपोर्ट के बाद छिंदवाड़ा वासियों ने राहत की सांस ली। इस दौरान सोमवार को जिला अस्पताल सहित आस पास के ब्लाक में लिए गए सैंपल में 212 लोगों के सैंपल लेकर उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। जिसकी रिपोर्ट भी जल्द ही आएगी। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार रोजाना की तरह जिला अस्पताल सहित जिले के अन्य ब्लाकों की लैब में लिए गए सैंपल में से करीब 212 सैंपल को जबलपुर के मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। जबलपुर के मेडिकल कॉलेज में जांच होने के बाद मंगलवार को रिपोर्ट आ सकती है। इसी तरह पिछले दिनों जिला अस्पताल से भेजी गए सैंपल में से सोमवार की दोपहर में करीब 143 सैंपल की जांच होने के बाद रिपोर्ट आई।
अमरवाड़ा और चौरई विधायक का होगा सम्मान
छिंदवाड़ा। एक जुलाई को अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह एवं सौंसर विधायक विजय चौरे का धार्मिक संस्थाओं द्वारा सम्मान किया जाएगा। संत गजानन गुणगान मंडल के संचालक आंनद बक्षी ने बताया कि 1 जुलाई दिन बुधवार को दोपहर 12 बजे महाआरती के बाद विधायक दोनो विधायकों द्वारा भव्य एवं दिव्य गजानन मंदिर निर्माण में दिए गए योगदान हेतु उन्हें सम्मानित किया जाएगा। गजानन गुणगान मंडल के अध्यक्ष कृष्णा मंगरुलकर, सचिव संजय औरंगाबादकर ने कोरोना महामारी के प्रति सावधानी एवं निर्देशो के पालन का आग्रह किया है।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

