धरमटेकड़ी पुलिस चौकी की छत का प्लास्टर गिरा, प्रभारी घायल
Publish Date: | Tue, 30 Jun 2020 04:14 AM (IST)
शहर की धरमटेकड़ी चौकी का मामला, जर्जर हो चुकी है पुलिस चौकी
फोटो 4 और 6
छत का प्लास्टर गिरने से पुलिस चौकी हुई क्षतिग्रस्त
फोटो 5
पुलिस चौकी प्रभारी करवा रहा इलाज
छिंदवाड़ा। सोमवार की दोपहर धरमटेकड़ी चौकी में प्रभारी के कमरे के छत का प्लास्टर का टुकड़ा अचानक गिर गया। इस हादसे के दौरान कमरे में चौकी प्रभारी एसआई विजेंद्र घोषी मौके पर मौजूद थे। जिसके कारण उन्हें सिर पर गंभीर चोट आई है। धरमटेकड़ी चौकी भवन काफी जर्जर हो चुका है बारिश के दौरान छत का प्लास्टर का कुछ हिस्सा गिरता रहता है। सोमवार को भी यही हुआ जब चौकी प्रभारी अपने कमरे में बैठकर शासकीय कार्य कर रहे थे इसी दौरान छत का प्लास्टर का टुक्ड़ा उनके कमरे में गिर गया जिसके कारण उनके सिर पर चोट आई है। हादसे के बाद चौकी में मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों ने तत्काल चौकी प्रभारी को शहर के प्राइवेट अस्पताल लेकर जाकर भर्ती कराया। चौकी प्रभारी के घायल होने की सूचना के बाद अधिकारी भी उनसे मिलने पहुंचे तथा उनका हालचाल जानते रहे।
– पहले भी हो चुकी घटनाएं
शहर के कुंडीपुरा थाने की धरमटेकड़ी चौकी की नई इमारत की लंबे समय से मांग उठती रही है पहले भी छत का प्लास्टर के टुकड़े गिरे है लेकिन किसी कर्मचारी को चोट नहीं आई है। सोमवार को धरमटेकड़ी चौकी में हुए हादसे के बाद पुलिस विभाग के इंतजाम की पोल खुलकर सामने आ गई है।
सामने बननी है नई चौकीलंबे समय से धरमटेकड़ी चौकी के लिए नई इमारत की आवश्यकता थी जिसको लेकर पुलिस विभाग ने भूूमि भी चिंहित कर ली है लेकिन मामला अटका हुआ था। बताया जा रहा है पुरानी पुलिस चौकी के सामने ही नई पुलिस चौकी के लिए भूमि आवंटित की जा चुकी है, जिसका डीपीआर पास हो चुका है जिसका निर्माण भी जल्द शुरू होने वाला है। सोमवार को हुई घटना के बाद अब पुलिस अधिकारी भी जल्द-जल्द चौकी निर्माण कराने की बात कर रहे है।
– इनका कहना है
अचानक धरमटेकड़ी पुलिस चौकी की छत का कुछ हिस्सा गिर गया जिसके कारण चौकी प्रभारी को सिर पर चोट आ गई। जिनका उपचार कराया जा रहा है जो कि खतरे से बाहर है। इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। नई चौकी भी पुरानी चौकी के सामने बनाई जानी है। जिसका डीपीआर पास हो चुका है एक से दो दिन में निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विवेक अग्रवाल, एसपी, छिंदवाड़ा।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

