Top Story

सौंसर में दो घंटे तक हुई बारिश, सड़कों पर भराया पानी

Publish Date: | Tue, 30 Jun 2020 04:14 AM (IST)

फोटो 10

पानी की निकासी नहीं होने के चलते पुलिया और सड़कें बनी तालाब

सौंसर। सोमवार को सौंसर नगर में हुई झमाझम बारिश से सौंसर नगर में ठंडक और नगर को तरबतर कर दिया, इस दौरान झमाझम बारिश के कारण कई लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ा, नगर के घनी बस्ती वाले आबादी वार्ड क्रमांक 3 से लेकर 5 तक सड़कों पर पानी भर जाने के चलते लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतें हुई। वहीं दूसरी ओर ओवर ब्रिज पर पानी जमा होने के चलते नागपुर छिंदवाड़ा मार्ग पर चलने वाले वाहन चालकों एवं छोटे वाहनों को आवागमन करने में दिक्कत हुई, इस दौरान यहां पर गाड़ियों का आवागमन बंद रहा।

नगर के 2 घंटे हुई झमाझम बारिश

सौंसर नगर के साथ में ग्रामीन क्षेत्र बोरगांव रामाकोना में भी शुक्रवार को 2 घंटे तक लगातार झमाझम बारिश हुई, इस दौरान नगर के वार्ड क्रमांक 5 में छोटी नालिया होने के चलते और सड़क तालाब में तब्दील हो गई थी, मिली जानकारी के अनुसार खाड़सीवनी की ओर से वाघ्यानाला जलाशय का सौंसर नगर के वार्ड क्रमांक 2 से लेकर 6 तक अधिक बारिश होने के चलते पानी आता है और इस मार्ग की सड़कों पर तालाब बन जाता हैं, वार्ड क्रमांक 5 राजेंद्र चौक और भारत माता चौक पर छोटी नालियां होने के चलते जरा सी बारिश मे नालियों का पानी सड़कों पर बहने लगता है, सड़कें तालाब बन जाती है। जिसके कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है, सोमवार को ही बारिश के कारण इस वार्ड के निवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वार्ड वासियों का कहना है कि नगर पालिका परिषद के द्वारा यहां पर बड़ी नालियों की व्यवस्था बनानी चाहिए ताकि बारिश के दौरान होने वाले पानी की पूरी तरह निकासी हो जाए।

सड़क किनारे लगे घरों में घुसता है पानी

देखने में आया है कि राजेंद्र वार्ड से लेकर भारत माता चौक तक छोटी नालियां होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर तालाब का रूप ले लेता है और इसमें सबसे अधिक परेशानी सड़क किनारे लगने वाले लोगों के घरों दुकानों को होती है, लगभग 2 घंटे तक हुई लगातार बारिश का पानी राजेंद्र वार्ड से लेकर तो भारत माता चौक तक कई परिवारों के घरों में घुसने की जानकारी भी मिली है।

ओवर ब्रिज पर बन जाता है तालाब

जरा सी बारिश होने के बाद में नागपुर छिंदवाड़ा मार्ग पर बने हुए जनपद कार्यालय के सामने से शुरू होने वाले और ब्रिज पर पानी का तालाब बन जाता है, पुलिया निर्माण के दौरान यहां पर पानी की निकासी की व्यवस्था सड़क निर्माण कंपनी के द्वारा नहीं की गई है जिसका खामियाजा अब इस मार्ग पर चलने वाले वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है,

जिसके कारण नागपुर छिंदवाड़ा की ओर से आवागमन करने वाले छोटी गाड़ियों को परेशान होना पड़ता है, और ब्रिज तालाब के रूप में पानी जमा होने के चलते छोटी गाड़ियां कई बार उस तालाब में बद पड़ी जाती है।

सालों की सड़क मांग को विधायक चौरे ने किया पूरा

सौंसर। सौंसर क्षेत्र के विधायक विजय चौरे के द्वारा निरंतर ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाने का कार्य किया जा रहा है, सोमवार को सौंसर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले उटेकांटा से घोदी ओर घोटी से भुड़कुम मार्ग का भूमि पूजन किया। ग्रामीण इन मार्गों पर सड़क बनाने की मांग सालों से कर रहे थे, भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक विजय चौरे ने कहा कि उटेकाटा और घोदी के ग्रामीणों के द्वारा निरंतर लंबे समय से इस मार्ग पर सड़क बनाने की मांग की जा रही थी। इसे लेकर

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, सांसद, नकुल नाथ को अवगत कराया गया था, लंबे समय से चली आ रही इस समस्या का अब समाधान हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और सांसद नकुल नाथ के अथक प्रयासों से ही इस सड़क की राशि स्वीकृत हो पाई, ग्राम घोंदी में उटेकांटा 3 किलोमीटर लागत राशि 356 लाख से निर्माण किया जाएगा साथ ही इस दौरान विधायक श्री चौरे के द्वारा घोटी भुडकुम वाया पिपरधरी 5 किलोमीटर की लागत राशि 775 लाख का भूमि पूजन किया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के पुतले जलाने वालों पर कार्रवाई की मांग

?ोटो

11 12तहसील कार्यालय में कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदर्शन

सौंसर। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ की छवि को धूमिल करने का प्रयास और पुतले जलाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता सोपान कोहले के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नगर में रैली निकालकर राज्यपाल के नाम तहसीलदार डॉ. अजय भूषण शुक्ला को ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।

श्री कोहले ने बताया कि मुख्यमंत्री कमल नाथ ने 40 वर्ष से छिंदवाड़ा जिला ओर मध्यप्रदेश का विकास करने के लिए अनगिनत कार्य किए हैं, अभी प्रदेश में और कुछ सीटों पर चुनाव होना है, उन स्थानों पर अभी से भाजपा को अपनी हार दिखाई दे रही है, इसीलिए वह पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं, साथ ही छिंदवाड़ा ओर प्रदेश के शांतिपूर्ण माहौल को भाजपा के नेता बिगाड़ना चाह रहे हैं, जितने भी स्थानों पर पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के पुतलो को जलाया गया है, उन सभी भाजपा कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज होनी चाहिए, अन्यथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान सुरेश बूटे, विजय घाटोड,अशोक मानापुरे, निवृति कोहले, आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एसडीएम ने ली वनाधिकार पट्टों को लेकर सचिवों की बैठकफोटो 13

सौंसर। सोमवार को सौसर एसडीएम दीपक कुमार वैद्य ने ग्राम पंचायत के सचिवों की बैठक लेकर वनाधिकार पट्टों के वितरण संबंध में जानकारी दी। इस दौरान तहसीलदार डॉ. अजय भूषण शुक्ला, नायब तहसीलदार छवि पंत जनपद पंचायत सीईओ डीके करपे, खंड पंचायत अधिकारी घनश्याम डेहरिया मोतीराम ठाकरे के अलावा बड़ी संख्या में पंचायत सचिव उपस्थित थे।

चोरों ने दुकान को बनाया निशाना

सौंसर। रविवार की रात 2 बजे के दरमियान चार शातिर चोरों ने नगर के गुरुदेव कालोनी स्थित डवले ज्वेलर्स के पीछे वाली गली में तिरुपति ट्रेडर्स के दरवाजे का ताला तोड़कर नगदी में हाथ साफ किया। मिली जानकारी के अनुसार उक्त दुकान का ताला 4 शातिर चोर लोहे की रॉड से कैमरे फुटेज में तोड़ते दिखाई दे रहे हैं। चोरों को कैमरे की जानकारी नहीं होने से पूरी घटना को अंजाम देते फुटेज में दिखाई दे रहे हैं। रात्रि का समय होने से चोर स्प्ष्ट नहीं दिखाई दे रहे है फिर भी उनके पहनावे से पहचान कर पुलिस चोरों तक पंहुचने में कामयाब हो सकती है। ट्रेडर्स के मालिक दर्शन पालीवाल ने बताया कि सुबह जैसे ही दुकान पंहुचा तो ताला टूटा हुआ दिखाई दिया। ऐसे में नगदी सिक्के 5 से 6 हजार के तथा नगदी रकम के साथ 10 हजार रु के चोरी होने की जानकारी दी है। घटना की सूचना थाना सौंसर में दी गई है। इस घटना की जानकारी पर थाना प्रभारी सियारामसिंह गुर्जर ने बताया कि जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे। विगत 6 माह में आपराधिक तत्वों पर नकेल कसने के बाद यह पहला चोरी का मामला है केमरे की फुटेज देखे जा रहे है पहचान होने पर जल्द ही पुलिस चोरो की पतासाजी करेगी।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

जीतेगा भारत हारेगा कोरोना
जीतेगा भारत हारेगा कोरोना

Source