रेनकोट देकर किया गया कोरोना वीरों का सम्मान
छिंदवाड़ा। भाजपा द्वारा छिंदवाड़ा नगरनिगम संतोषी माता मंदिर वार्ड 17 में ब्रिज के नीचे स्वामी विवेकानंद पार्क में सफाई कर्मियों का सम्मान किया गया। कोरोना महामारी में लगातार अपनी सेवा देकर वार्ड 17 के सफाई कर्मियों ने अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई, इस हेतु सभी 35 सफाई कर्मियों को भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक साहू की उपस्थिति में भाजपा नेताओं द्वारा रेनकोट प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व सभापति वार्ड प्रभारी संजय अग्रवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता अंकुर शुक्ला, नगर मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली, तरुण मल्होत्रा, गुरु धुर्वे, जित्तू राय, मुकुंद पम्पलिया, मोंटी शर्मा, नीलेश दुबे एवम अन्य उपस्थित हुए । इस अवसर पर ब्रिज के नीचे स्वामी विवेकानंद पार्क में इस्कॉन संस्था के किशोर टोरिया, आयुष दुबे एवं मुकुंद पम्पलिया द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक साहू,नगर मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकुर शुक्ला को भागवत गीता देकर सम्मान किया गया।