एक छात्रावास अधीक्षक निलंबित
छिन्दवाड़ा: सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री एन.एस.बरकडे ने शासकीय कार्यो में लापरवाही बरतने पर हर्रई विकासखंड के कोरेन्टाईन सेंटर आश्रम शाला (अंग्रेजी माध्यम) के छात्रावास अधीक्षक श्री काशीराम डहेरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में श्री डहेरिया का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बिछुआ रहेगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री बरकड़े ने बताया कि हर्रई के कोरेन्टाईन सेंटर आश्रम शाला (अंग्रेजी माध्यम) के छात्रावास अधीक्षक श्री डहेरिया की लापरवाही के कारण एक कोरेन्टाईन व्यक्ति के अचानक भागने और एक शादी समारोह में शामिल होने के संबंध में राजस्व अनुविभागीय अधिकारी अमरवाड़ा द्वारा पत्र के माध्यम से अवगत कराने और शासकीय कर्तव्यों के प्रति लापरवाही पाये जाने पर श्री डहेरिया को निलंबित किया गया।