पैनल अधिवक्ताओं का मोबाईल एप के माध्यम से ऑनलाईन प्रशिक्षण का समापन
छिन्दवाड़ा: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष और जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री बी.एस.भदौरिया के मार्गदर्शन में आज पैनल अधिवक्ताओं का मोबाईल एप के माध्यम से 4 दिवसीय ऑनलाईन प्रशिक्षण का समापन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस ऑनलाईन प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज श्री अरविंद कुमार गोयल, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री सोमनाथ राय, अधिवक्तागण सर्वश्री गोविन्द सिंह, श्रीमती प्रीति सिंह, मोहिंदर सिंह बैस, अनिल पटेल, श्रीमती शशि सिंह, कुमारी मणि कुसमरिया, श्रीमती मीना सोनी, नमन मेश्राम, श्रीमती तरन्नुम खान, श्रीमती ममता नामदेव, अलका सिन्हा और सुश्री डिम्पल पाटिल उपस्थित रहे ।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज श्री अरविंद कुमार गोयल द्वारा 4 दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान पैनल अधिवक्ताओं की भूमिका और विधिक सहायता प्राप्त व्यक्ति के प्रति उनका उत्तरदायित्व, अभियुक्त की गिरफ्तारी, जमानत सहित दण्ड प्रक्रिया संहिता के विभिन्न प्रावधान, भारतीय साक्ष्य अधिनियम, मीडिएशन तथा लोकोपयोगी लोक अदालत की प्रक्रिया एवं उसके लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पैनल अधिवक्ताओं द्वारा प्रस्तुत प्रश्नों का समाधान भी किया ।