Top Story

छात्रावास अधीक्षक निलंबित

Publish Date: | Fri, 26 Jun 2020 04:13 AM (IST)

छिंदवाड़ा। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास एनएस बरकडे ने शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने पर हर्रई विकासखंड के क्वारंटाइन सेंटर आश्रम शाला (अंग्रेजी माध्यम) के छात्रावास अधीक्षक काशीराम डेहरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में श्री डहेरिया का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बिछुआ रहेगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री बरकड़े ने बताया कि हर्रई के क्वारंटाइन सेंटर आश्रम शाला (अंग्रेजी माध्यम) के छात्रावास अधीक्षक श्री डहेरिया की लापरवाही के कारण एक क्वारंटाइन व्यक्ति के अचानक भागने और एक शादी समारोह में शामिल होने के संबंध में राजस्व अनुविभागीय अधिकारी अमरवाड़ा द्वारा पत्र के माध्यम से अवगत कराने और शासकीय कर्तव्यों के प्रति लापरवाही पाए जाने पर श्री डहेरिया को निलंबित किया गया।

26 जून से 13 जुलाई तक होगा शिकायत निवारण शिविरों का आयोजन

छिंदवाड़ा। राज्य शासन के निर्देशों के परिपालन में विद्युत बिल संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए जिले के अंतर्गत सभी वितरण केंद्र स्तर पर 26 जून से 13 जुलाई तक शिकायत निवारण शिविरों का आयोजन किया जायेगा। अधीक्षण अभियंता एस.आर. येमदे ने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से निर्धारित समयावधि में बिजली बिलों का भुगतान करने और बिजली बिल संबंधी किसी भी शिकायता के लिए इन शिकायत निवारण शिविरों के माध्यम से शिकायतों का निराकरण कराने की अपील की है। साथ ही उन्होंने शिकायत निवारण शिविरों के दौरान उपभोक्ताओं से शासन द्वारा कोविड-19 महामारी की रोकथाम के संबंध में जारी गाइड लाईन जैसे शारीरिक दूरी, मास्क लगाना आदि का पालन करने का आग्रह किया है।

नशा निवारण दिवस का आयोजन आज

छिंदवाड़ा। शासन के निर्देशानुसार 26 जून को नशीले पदार्थ के दुरूपयोग और अवैध व्यापार के विरूध्द अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के रूप में मनाया जाएगा। मादक पदार्थों, द्रव्यों, नशीली दवाओं एवं अन्य नशा सेवन की समाज में बढ़ रही प्रवृत्ति की रोकथाम और नशा सेवन से होने वाले दुष्परिणामों से युवाओं और छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाने वाला अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस इस बार कोविड-19 वैश्विक महामारी के दृष्टिगत नए रूप में मनाया जाएगा। सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग के उप संचालक के.एल.बरडे ने बताया कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के दृष्टिगत शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के तहत अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर जिले में संचालित नशामुक्ति सह पुनर्वास केंद्रों में भर्ती मरीजों और केंद्र में कार्यरत स्टॉफ को फलों आदि का वितरण कराया जाएगा। समाज के सभी वर्गो और छात्र-छात्राओं का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करते हुए नशामुक्ति/कोविड-19 विषय के अंतर्गत ऑनलाईन तात्कालिक भाषण, स्पीच प्रतियोगिता आदि आयोजित कराई जाएगी। इस संबंध में उन्होंने कलापथक दल के प्रमुख कलाकार एवं मातृ सेवा संघ नशामुक्ति के अध्यक्ष को आवश्यक कार्यवाही के लिये निर्देशित किया है।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

जीतेगा भारत हारेगा कोरोना
जीतेगा भारत हारेगा कोरोना

Source