Top Story

पांढुर्णा नगर पालिका अध्यक्ष भाजपा में शामिल

Publish Date: | Fri, 26 Jun 2020 04:13 AM (IST)

फोटो 4

भोपाल में हुए कार्यक्रम में हुए शामिल

पांढुर्णा। स्थानीय नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण पालीवाल ने बीजेपी कार्यालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विष्णुदत्त शर्मा की विशेष उपथिति में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। प्रवीण पालीवाल ने कहा कि क्षेत्र में विकास की हुई अनदेखी के चलते भाजपा में शामिल हुआ हूं। श्री पालीवाल और पांढुर्णा के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और समाजसेवी गोविंद अग्रवाल भी भाजपा में शामिल हुए।भोपाल में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. विष्णुदत्त शर्मा और जिला भाजपा अध्यक्ष विवेक बंटी साहू सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने नपा अध्यक्ष प्रवीण पालीवाल और समाजसेवी गोविंद अग्रवाल का स्वागत किया। कामठी कला जलाशय और पांढुर्णा को जिला बनाने को लेकर श्री पालीवाल ने कहा कि पांढुर्णा जल आवर्धन योजना के अंतर्गत कामठी कलां जलाशय का निर्माण कराने, पांढुर्णा क्षेत्र के बेहतर विकास के लिए पांढुर्णा को जिला बनाने और लंबे समय से अवरुद्ध पड़े पांढुर्णा के विकास को गति दिलाने के लिए यह महत्वपूर्ण फैसला लिया। मैंने पांढुर्णा के विकास और सेवा के लिए राजनीति में आने का फैसला लिया था और अब भाजपा से जुड़कर अपने सेवा के लक्ष्य की पूर्ति करूंगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी श्री पालीवाल से चर्चा के बाद प्राथमिकता के आधार पर इन तीनों कामों को हर हाल में पूरा कराने का भरोसा दिलाया। इस दौरान सभी ने पांढुर्णा के विकास के लिए 19.44 करोड़ के कार्यों के प्रस्ताव पर भी चर्चा कर पांढुर्णा को विकास की राह से जोड़ने की बात कही।गौरतलब है कि प्रवीण पालीवाल पहले कांग्रेस में रहे, जिसके बाद पिछले नगर पालिका चुनाव में निर्दलीय तौर पर चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

जीतेगा भारत हारेगा कोरोना
जीतेगा भारत हारेगा कोरोना

Source