दुर्लभ व्यक्तित्व के धनी थे मुकुंदराव कुलकर्णी
Publish Date: | Fri, 26 Jun 2020 04:13 AM (IST)
छिंदवाड़ा। मुकुंदराव कुलकर्णी आचार, विचार ने एकरूपता रखने वाले सर्व समावेशक, दुर्लभ व्यक्तित्व थे। यह बात अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा आयोजित मुकुंदराव कुलकर्णी स्मृति व्याख्यान माला के प्रथम व्याख्यान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क प्रमुख प्रोफेसर अनिरूद्ध देशपांडे ने कही। बतौर मुख्य वक्ता उन्होंने कहा कि मुकुंदराव राष्ट्र,शिक्षा और शिक्षक तीनों के हित का समग्र चिंतन करते थे, मुकुंदराव कुलकर्णी ने भारतीय तत्व ज्ञान से बिना समझौता किए हुए वामपंथी प्रबुद्ध वाले क्षेत्र में राष्ट्रीय विचार का अखिल भारतीय संगठन खड़ा किया। प्रोफेसर देशपांडे ने कहा कि श्री कुलकर्णी का माना स्पष्ट था कि शिक्षक संगठन ट्रेड यूनियन नहीं हो सकते, केवल अधिकार और स्वार्थ के आधार पर लंबे समय की यात्रा नहीं की जा सकती कार्यक्रम में विचार रखते हुए महासंघ के अध्यक्ष प्रोफेसर जे.पी. सिंघल ने कहा कि मुकुंदराव कुलकर्णी की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं था। वे सिद्ध पुरूष तो थे ही साथ ही शुद्ध पुरूष थे। संगठन मंत्री महेंद्र कपूर ने कहा कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के संस्थापक अध्यक्ष मुकुंदराव कुलकर्णी ने एक दिव्य लक्ष्य को लेकर तिल, तिल अपने आपको होम कर दिया।
एनएसयूआई ने चीनी झंडे और राष्ट्रपति के पोस्टर की होली जलाई
7
एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन
छिंदवाड़ा। जिला एनएसयूआई अध्यक्ष आशीष साहू ने बताया कि चीन द्वारा पहले तो संपूर्ण विश्व सहित भारत में भी कोराना फैलाया और हाल ही में हमारे देश के निहत्थे सैनिकों पर गलवान वेली में प्राणघातक हमला कर हमारे जवानों की निर्ममता से हत्या की। इसके विरोध में गुरुवार को जिला एनएसयूआई द्वारा नगर निगम के सामने स्थित शहीद स्मारक पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजली देकर चीन के राष्ट्रपति सी. जिम्पिंग के पोस्टर एवं चीनी झण्डे की होली जलाकर विरोध जताया एवं चीनी सामानों के बहिष्कार करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आशीष साहू, विक्रम साहू, प्रणीत अल्डक, सुमित दुबे, अभिषेक विश्वकर्मा, नीरज सूर्यवंशी, अजय मेहता, निधीश उइके, विशाल सोनेकर, प्रदीप मंडराह, धनकुमार सिंगारे, वेदान्त दुबे, गगन, गौरव पराते, अंसार मंसूरी आदि एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
गांधी गंज में तय स्थान पर होगी पार्किंग, भारी वाहनों के आने का समय निर्धारित
व्यापारियों व पुलिस अधिकारियों की बैठक में कई मुद्दों पर बनी सहमति, रविवार को पूर्णतः बंद रहेगा गांधीगंज
छिंदवाड़ा। शहर का व्यापारिक क्षेत्र गांधीगंज में बिगड़ी यातायात व्यवस्था को ठीक करने के लिए गांधीगंज व्यापारियों व पुलिस विभाग के अधिकारियों के बीच व्यवस्थाओं को लेकर बैठक रखी गई थी जिसमें व्यापारियों ने अपना पक्ष रखते हुए प्रशासन से पहल करने की बात की थी। गांधी गंज ट्राफिक समिति की बैठक में कई निर्णय लिए गए जिसमें सभी दुकानों के बंद होने का समय रात आठ बजे, भारी वाहनों का प्रवेश एवं उनके लोडिंग व अनलोडिंग का समय सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं रात 8 बजे से 11 बजे तक रहेगा। दोपहर 12 से रात 8 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश नहीं दिया जाएगा, केवल 4 चक्का वाहन को प्रवेश की अनुमति होगी। खाली 4 पहिया वाहनों को दुकान के बाहर खड़े नहीं रहेंगे व्यापारी अपने निजी वाहनों को पार्किंग में खड़ा करेंगे, इसके साथ ही कई व्यवस्थाओं को लेकर सहमति बनी है तथा रविवार को गांधी गंज पूर्णतः बंद रख जाएगा।
पुलिस व व्यापारियों के सहयोग से लगेंगे सीसीटीवी
गांधीगंज के पुराने जर्जर भवन तोड़कर पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी, गांधीगंज में प्रवेश मार्ग का रास्ता चौड़ा होगा जिससे सुविधा होगी, गांधी गंज में सीसीटीवी कैमरे प्रशासन व व्यापारियों के सहयोग से लगेंगे। व्यापारियों के सहयोग से पार्किंग व सुरक्षा गार्ड गांधीगंज में तैनात किए जाएंगे। निर्णय के अनुसार पुलिस विभाग के अभियान एक कैमरा शहर के नाममें सहयोग करते हुए प्रत्येक दुकानदार अपनी दुकान के सामने कैमरे लगाएंगे।
– पार्किंग स्थल किए गए चि-ति
गांधी गंज में सबसे बड़ी समस्या पार्किंग को लेकर आती रही है प्रशासन व व्यापारियों ने मिलकर पार्किंग स्थल चि-ति किया है। जिसमें तिवारी होटल के पीछे केएस अग्रवाल के सामने वाले हिस्से में दो पहिया वाहनों की पार्किंग, तिवारी होटल के सामने भी छोटे वाहन खड़े किए जाएंगे। दीनदयाल रसोई वाला शेड दो पहिया वाहनों के लिए रखा गया है। सुराना व गंज के बाहर पंजाब किराना के पीछे व पदम कॉम्पलेक्स के सामने चौपहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।
– गंज की व्यवस्थाओं के लिए समिति
अनाज व्यापारी संघ के अध्यक्ष प्रतीक शुक्ला ने बताया कि गंज ट्राफिक समिति का गठन किया गया है जो गंज की व्यवस्थाओं पर नजर रखेगी। जिसमें सुरेश अग्रवाल, महेश चांडक, संजय जैन, अरुण साहू, अरुण अग्रवाल, अतुल महेश्वरी, गणेश साहू, मोती सुखेजा, राजू मक्कड़, नंदू डोडानी सदस्य रखे गए हैं।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

