अभिभावकों का प्रदर्शन, स्कूल संचालकों ने कहा-हमें जान का खतरा
Publish Date: | Sat, 27 Jun 2020 04:07 AM (IST)
अभिभावकों के खिलाफ लामबंद हुए प्राइवेट स्कूल के संचालक
फोटो-3
-अब प्राइवेट स्कूल के संचालकों कलेक्टर सहित शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
छिंदवाड़ा। जिले के प्राइवेट स्कूल के संचालकों द्वारा बच्चों के परिजनों पर स्कूल फीस के लिए लगातार दवाब बनाया जा रहा है। इस बात को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार बच्चों के परिजनों द्वारा कलेक्टर एवं शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर स्कूल फीस माफ करने की बात कही जा रही थी, लेकिन पिछले दो दिनों से जारी परिजनों की मांग के बाद शुक्रवार को प्राइवेट स्कूल के संचालक परिजनों के खिलाफ ही लामबंद हो गए।
शुक्रवार को बच्चों के परिजनों के खिलाफ प्राइवेट स्कूल के संचालकों द्वारा ज्ञापन सौंपा। लॉकडाउन के चलते मार्च माह से अब तक कोई भी प्राइवेट स्कूल नहीं लगे हैं, लेकिन इस दौरान प्राइवेट स्कूल के संचालकों द्वारा ऑनलाइन पढ़ाई जरूर करवाई जा रही है। इसके एवज में प्राइवेट स्कूल के संचालकों द्वारा बच्चों के परिजनों से स्कूल की फीस के लिए कहा जा रहा है। कुछ स्कूल संचालकों द्वारा तो परिजनों पर दवाब तक बनाया जा रहा है। जिसको लेकर पिछले कुछ दिनों से शहर के अलग-अलग प्राइवेट स्कूल के संचालकों के खिलाफ परिजनों ने कलेक्टर और शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। साथ ही मांग रखी कि लॉकडाउन के दौरान जब स्कूल लगा ही नहीं तो फीस किस बात की। लगातार परिजनों द्वारा स्कूल पहुंचकर जो मांग की जा रही है उसको लेकर शुक्रवार को प्राइवेट स्कूल के संचालकों ने कलेक्टर और शिक्षा अधिकारी सहित एसपी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि कोरोना काल के दौरान परिजनों द्वारा जो किया जा रहा है वह अशोभनीय है।
संचालकों ने की सुरक्षा की मांग-एसपी विवेक अग्रवाल को प्राइवेट स्कूल के संचालकों द्वारा जो ज्ञापन सौंपा गया, उस ज्ञापन में संचालकों ने जिक्र किया कि उनकी जान को खतरा है। दरअसल बच्चों के परिजन स्कूल में आ रहे हैं। जिससे कोरोना संक्रमण का खतरा है। साथ ही स्कूल में आकर शिक्षक सहित अन्य कर्मचारियों के साथ अभ्रदता भी कर रहे हैं जिसको लेकर उन्हें खतरा है। एसपी श्री अग्रवाल को सौंपे गए ज्ञापन में सभी स्कूल संचालकों ने सुरक्षा की मांग की।
सीएमएचओ ने किया पदभार ग्रहण
फोटो 4- डॉ. जीसी चौरसिया ने किया पदभार ग्रहण
छिंदवाड़ा। स्वास्थ्य महकमें में कुछ दिन पहले हुए फेरबदल के चलते छिंदवाड़ा के सीएमएचओ का तबादला सिहोर किया जाने के बाद बैतूल के सीएमएचओ को छिंदवाड़ा की कमान सौंपी गई थी। इसके चलते शुक्रवार को नवागत सीएमएचओ ने कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण किए जाने के बाद कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारियों के साथ बैठक करते हुए योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ जिले में कोरोना की स्थिति पर चर्चा भी की। सीएमएचओ डॉ. जीसी चौरसिया का तबादला छिंदवाड़ा होने के बाद शुक्रवार को डा. चौरसिया ने पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के दौरान सीएमएचओ डा. चौरसिया ने कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारियों के साथ बैठक की। बैठक मेंसीएमएचओ ने हर योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा के साथ-साथ जिले में कोरोना की स्थिति को भी देखा।………………………………..
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

