शिकायत करो तो जॉब कार्ड से काट देते हैं नाम
Publish Date: | Sat, 27 Jun 2020 04:07 AM (IST)
इमली दफाई और मधकानाधाना में ग्रामीणों ने की सरपंच की शिकायत
छिंदवाड़ा। मनरेगा के तहत काम कर रहे मजदूरों की स्थिति जानने को लेकर जब पैरालीग वालेंटियर तहसील विधिक सेवा समति के सदस्यों ने जब दमुआ के राखिकोल के इमली दफाई में विजिट की तो मजदूरों ने शिकायतों की झड़ी लगा दी। मनरेगा के तहत यहां कुल 24 मजदूर काम कर रहे थे, जब उनसे पूछा गया कि कितनी मजदूरी मिलती है तो उन्होंने बताया कि 180 रुपये प्रतिदिन मिलता है, कुछ मजदूरों ने बताा कि यहां मिट्टी, पानी गिट्टी कुछ भी नहीं दे रहे हैं बस फाड़ी जोड़ रहे हैं। बताया गया कि सरपंच अनिल अहाके के संरक्षण में ये गड़बड़ी की जा रही है, कोई मजदूर यदि शिकायत करता है तो जॉब कार्ड से नाम काट दिया जाता है। फिर दोबारा काम नहीं मिलता। बीते 53 दिनों का पेमेंट भी नहीं हुआ है। इसी प्रकार ग्राम मधकाधाना में 41 मजदूर काम करते नजर आए। इन मजदूरों को 170 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी मिलती है। सरपंच के खिलाफ कोई शिकायत करता है तो दोबारा काम नहीं मिलता।
नहीं हो नियमों का पालन
विजिट के दौरान सदस्यों ने पाया कि कोरोना महामारी के कारण मास्क और सैनिटाइजेशन को लेकर जो नियमों का पालन करना चाहिए, उसका भी पालन नहीं हो रहा है कई मजदूर मास्क नहीं पहने हुए थे, वहीं सैनिटाइजेशन को लेकर भी कोई व्यवस्था नहीं की गई।
इनका कहना है
मनरेगा के तहत जो भी कार्य हो रहे हैं, उसके लिए नीयत भुगतान होना चाहिए। जहां भी गड़बड़ी की शिकायत मिल रही है, वहां कार्रवाई की जाएगी।
सुरेंद्र साहू, जनपद पंचायत सीईओ, जुन्नाारदेव
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

