Top Story

नशा मुक्ति/कोविड-19 पर ऑनलाईन प्रतियोगिता के लिये 31 जुलाई तक पंजीयन की सलाह

छिन्दवाड़ा: नशीले पदार्थ के दुरूपयोग और अवैध व्यापार के विरूध्द अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस 26 जून के परिप्रेक्ष्य में नशा मुक्ति और कोविड-19 विषयों पर सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग द्वारा तात्कालिक भाषण, निबंध और भाषण की ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की गई है । प्रतिभागी https://forms.gle/A4gFF8m9k7p2gura6 लिंक पर क्लिक कर 200 शब्दों में अपने विचार व्यक्त कर सकते है । इसके लिये प्रतिभागी को 31 जुलाई के पहले अपना पंजीयन कराना होगा ।  सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग के शासकीय कलापथक दल के प्रमुख कलाकार श्री नरेन्द्र पाल ने बताया कि चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा । अधिक जानकारी के लिये कार्यालयीन समय में दूरभाष नंबर 07162-243426 या मोबाईल नंबर 9300410402 पर संपर्क किया जा सकता है।