सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरूस्कार के अंतर्गत ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित
छिन्दवाड़ा: अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि भारत शासन द्वारा सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरूस्कार के अंतर्गत ””सुभाष चंद्र बोस आपदा”” नामक एक वार्षिक राष्ट्रीय पुरस्कार की स्थापना की गई है। इस पुरस्कार के अंतर्गत आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में व्यक्तियों और संस्थानों द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता देने के लिये वर्ष 2021 के पुरस्कार के संबंध में 31 अगस्त तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। पात्र व्यक्ति वेबसाइट https/dmawards.ndma.gov.in पर ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।