Top Story

अवैधानिक मत्स्याखेट पर प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन करने पर 2 स्थानों पर मत्स्य विक्रेताओं पर कार्यवाही

छिन्दवाड़ा:  कलेक्टर श्री सौरव कुमार सुमन द्वारा जिले में 16 जून से 15 अगस्त तक अवैधानिक मत्स्याखेट पर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किये जाने के बाद भी मत्स्य विक्रय किये जाने पर गठित विभागीय दल ने गत दिवस छिन्दवाड़ा नगर के दो स्थानों पर कार्यवाही करते हुये 58 किलोग्राम मछली जप्त कर नीलामी की कार्यवाही की। साथ ही नीलामी से प्राप्त राशि एक हजार 800 रूपये शासकीय आय कोष में जमा की गई। गठित विभागीय दल द्वारा अवैध विक्रय की कार्यवाही बंद कराने के साथ ही सभी विक्रेताओं को अवैध मत्स्य विक्रय नहीं करने की समझाइश दी गई। गठित विभागीय दल सहायक मत्स्योद्योग अधिकारी श्री राजेन्द्र सिंह और मत्स्य निरीक्षक श्री अनिल कुमार राउत व श्री राजाराम बघेल शामिल हैं।
      सहायक संचालक मत्स्योद्योग श्री रवि कुमार गजभिये ने बताया कि विभागीय अमले द्वारा गत 5 और 9 जुलाई को मत्स्य विक्रेताओं को प्रतिबंधात्मक अवधि में अवैध मत्स्य विक्रय नहीं करने की समझाइश दी गई, किंतु मत्स्य विक्रेताओं द्वारा आदेश का पालन नहीं करने पर गत दिवस चौवारी नाला के मत्स्य बाजार में कार्यवाही कर 6 मत्स्य विक्रेताओं से 38 किलोग्राम और मुख्य बाजार छिन्दवाड़ा में 20 किलोग्राम मछली जप्त कर मछली की नीलामी की कार्यवाही की गई।