Top Story

84 रिपोर्ट आई निगेटिव, अब तक 37 मरीज स्वस्थ

Publish Date: | Tue, 07 Jul 2020 04:14 AM (IST)

हर्रई, छिंदवाड़ा, मोहखेड़, परासिया बिछुआ के भेजे गए थे सैंपल

जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण से 37 व्यक्ति हुए स्वस्थ

छिंदवाड़ा। जिले में सोमवार को 84 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि चार सैंपल की जांच लंबित है। हर्रई, छिंदवाड़ा, मोहखेड़, परासिया, बिछुआ और तामिया के सैंपल निगेटिव आए हैं। वहीं अब तक 37 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण और बीमारी की रोकथाम एवं बचाव के लिये जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही राज्य स्तर द्वारा जारी किए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है। जिले से कोरोना वायरस के 3 हजार 439 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिसमें से 3 हजार 93 सैंपल निगेटिव पाए गए हैं एवं 124 सैंपल की जांच लंबित है व 52 सैंपल रिजेक्ट हुए हैं। जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण से अभी तक 37 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं । कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन द्वारा जिले के नागरिकों से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के संबंध में दिये गये दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की अपील की गई है।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अन्य राज्यों और जिलों से 50 हजार 809 यात्री आए हैं जिनकी स्क्रीनिंग कर स्वास्थ्य परीक्षण भी कर लिया गया है तथा इसमें से 47 हजार 854 व्यक्तियों का होम क्वारंटाईन भी पूर्ण हो चुका है। जिले में अभी तक कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए 66 व्यक्तियों में से 2 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है और 37 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं तथा वर्तमान में जिला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में कोरोना संक्रमित 27 व्यक्तियों को भर्ती कर उनका समुचित उपचार किया जा रहा है।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

जीतेगा भारत हारेगा कोरोना
जीतेगा भारत हारेगा कोरोना

Source