श्रावण मास के पहले सोमवार में शिवलिंग का हुआ अभिषेक, पूजन
फोटो 18
शिव मंदिर में पहुंचे श्रृद्धालु
जुन्नाारदेव। श्रवण मास के पहले सोमवार को नगर के समस्त शिव देवालयों में स्थित शिवलिंग का अभिषेक किया गया। नगर के वार्ड क्रमांक 4 स्थित गायत्री शक्तिपीठ में मौजूद शिवलिंग पर नगर के महिला पुरुषों द्वारा सुबह से दूध, दही, घी, शहद, भश्मि ,चंदन इत्यादि अर्पित कर बेलपत्र चढ़ाकर शिवलिंग का अभिषेक किया गया। वहीं नगर के संकट मोचन हनुमान मंदिर, श्री राम मंदिर, जुन्नाारदेव विशाला स्थित शिव पार्वती मंदिर, सहित अन्य मंदिरों में सावन मास के पहले दिन शिव अभिषेक कर लोगों ने पुण्य लाभ कमाया। कोविड-19 अपने आराध्य देव शिव की आराधना के लिए अन्यत्र शहरों में स्थित शिवलिंग के दर्शन व पूजन करने वाले नागरिकों ने घर पर ही बैठकर ऑनलाइन पूजन में भी हिस्सा लिया। नगर की अन्य मंदिरों में सावन के महीने में जल, दूध, दही, घी, शक्कर, शहद, गंगा जल और गन्नो के रस से महादेव का अभिषेक किया गया। इसके बद बेलपत्र, नीलकमल, कनेर, समीपत्र, दूब, कुशा, कमल, राई और फूल चढ़ाए गए। फिर धतूरा, भांग और श्रीफल चढ़ा चढ़ाकर भोले का लोगों ने आशीर्वाद लिया।
————-
डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई
जुन्नाारदेव। नगर भाजपा मंडल जुन्नाारदेव के द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई। सोमवार को नगर भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। जुन्नाारदेव में भाजपा नगर मंडल द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 119वीं जयंती पर स्थानीय श्यामाप्रसाद मुखर्जी चौंक पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर व माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व विधानसभा प्रभारी परसराम चौरसिया ने कहा है कि भारत की एकता एवं अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, महान शिक्षाविद, जनसंघ के संस्थापक व हमारे प्रेरणापुंज श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए उनके जीवनकाल पर प्रकाश डाला। इस दौरान भाजपा के अन्य पदाधिकारियों ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला एवं उनके पद चिन्हों पर चलने की का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नवजीत (मोनू) जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक जुनेजा, तरुण उपाध्याय,सी पी शर्मा,परसराम चौरसिया, तरुण जैन, विष्णु शर्मा, दीपेश जैन,विशेष चौरसिया, भरत अरोरा, संजय जैन, पवन टांडेकर,राजेन्द्र यादव, रीता सेन,रंजीता डेहरिया, राहुल अमूले,रमेश सलोडे राजेश श्रीवास्तव,नीतेश राजपूत, अश्विन गोदवानी आदि बड़ी मात्रा में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
————–
कचरे की दुर्गंध से परेशान दुकानदार
जुन्नाारदेव। कोविड-19 में एक और जहां सरकार स्वच्छता पर विशेष ध्यान दे रही है। वहीं इनके मातहत कर्मचारी सफाई काम को धता बता रहे हैं। शहर के स्टेशन रोड स्थित श्री राम मंदिर के सामने कचरे के डिब्बे के पास दुर्गंध मार रहे कचरे से आसपास के दुकानदार हताश हो गए हैं । राम मंदिर के सामने स्थित कपड़े, इंटरनेट, घड़ी व चिकित्सकों के क्लीनिक मौजूद है। यहीं पर मंदिर के सम्मुख दो कचरे के डिब्बे के नीचे एकत्रित कचरा बदबू फैला रहा है। वार्ड पार्षद रूबी अमित जैन ने मंदिर के सामने हो रही इस गंदगी व दुर्गंध से नपा सी.एम.ओ. को शीघ्र अवगत कराने के बात कही। दुकानदारों ने अपनी इस शिकायत को नगर पालिका सीएमओ सत्येंद्र सालेवार को भी बताई किंतु पूर्व से ही लचर व सुस्त कार्यप्रणाली के उक्त सीएमओ द्वारा इन दुकानदारों की इस समस्या का कोई हल नहीं निकाला गया।
—————–
मोहगांव हवेली में जल्द बनेगा एक करोड़ का अस्पताल। विधायक
फोटो 19
मोहगांव हवेली की बैठक में 7 प्रस्तावों पर लगी मुहर
सौंसर। नगर पंचायत मोहगाव हवेली में सोमवार को नगर परिषद की महत्वपूर्ण बैठक संपन्ना हुई, बैठक की अध्यक्षता विधायक विजय चोरे ने की,इस दौरान सीएमओ राजाराम वरठी ने साधारण सम्मेलन बैठक में 7 प्रस्ताव पर जानकारी दी, बैठक को संबोधित अध्यक्ष श्रीमती सपना कलम्बे ने कहा कि शासन की योजना का अधिक से अधिक लाभ जनता को पहुंचाया जा रहा है, विधायक विजय चौरे ने कहा कि मोहगांव हवेली में 1 करोड़ रुपए की लागत का स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण किया जा रहा है, बैठक के दौरान वार्ड में नल,जल योजना के अंतर्गत कार्य, प्रस्तावित नगर पालिका परिषद के नए भवन, एवं जिला कार्यालय से प्राप्त आवेदन पर पेट्रोल पंप लगाए जाने की अनुमति, नामांतरण प्रकरणों की स्वीकृति,आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाए जाने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई है, इस दौरान सासद प्रतिनिधी शुभास कलम्बे,उपाध्यक्ष श्रीमती मनीषा वाड़बुधे,पार्षद शरीफा बी, अजहर अली, सतीश कलंबे, शांतिलाल पराडकर, संजय तुमडाम, किरणबाई सुरकार, विट्ठलराव फरकसे, नैनाबाई बजबुजे, आनंद कलंबे महेंद्र सहारे आदि उपस्थित थे।
नगर पालिका भवन को लेकर सौंपा ज्ञापन
नए निर्माण होने जा रहे हैं, नगर पंचायत भवन को लेकर नगर वासियों के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें रूपेश बोंदरे, सैयद जुबेर अली गौरव कलबे गोलू चापेकर रोशन ठोसरे ने बताया कि नगर पंचायत भवन नगर में ऐसे स्थान पर बनना चाहिए जिसका लाभ आम जनता को आसानी से मिल सके साथ ही शासन की योजनाओं का लाभ, बेरोजगारों को रोजगार भी मिल सके।
——————-
लोधीखेड़ा में भाजपा की बैठक संपन्ना
सौंसर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वितीय कार्यकाल के प्रथम वर्ष पूर्ण होने ओर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 100 दिन पूर्ण होने पर सरकार द्वारा किये गए जनकल्याण के कार्य को जनजन तक पहु?चाने के लिए लोधीखेडा मंडल में सोमवार को बैठक संपन्ना हुई, बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यमंत्री नानाभाउ मोहोड़ ने कहा कि देश की भाजपा सरकार और प्रदेश की शिवराज सरकार के द्वारा निरंतर सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय को लेकर योजनाएं बनाकर संपूर्ण देश की जनता का विकास करने का निरंतर कार्य किया जा रहा है, बैठक मे भाजपा नेता संतोष जेन, मोरेश्वर मसकोले,प्रभाकर बोबडे, बाबा बोबडे,शेषराव कडु, होमदेव वंजारकर,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विवेक गायकवाड़, दिनेश रैकवार,राजू गायकवाड़, प्रीतम राउत, संजय भूते, नामदेव दुफारे, भोजराज धोतके आदि उपस्थित थे।
—————-
रासायनिक खाद की कालाबाजरी रोकने सौंपा ज्ञापन
सौंसर। ब्लॉक युवक कांग्रेस सौंसर के द्वारा कलेक्टर के नाम सोमवार को अनुविभागीय अधिकारी दीपक कुमार वैध को ज्ञापन सौंपकर रासायनिक खाद की कमी और रासायनिक खाद को लेकर कालबाजारी करने वाले लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है। कांग्रेस प्रवक्ता विठ्ठल गायकवाड,ब्लॉक युवक कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञानेश्वर गावंडे, सजंय ठाकरे, मनीष रुघे, विलास बुले ने बताया कि वर्तमान समय में किसानों के फसलों को रासायनिक खाद अत्यंत आवश्यकता है परन्तु सेवा सहकारी समितियों में खाद की पूर्णतः उपलब्धता नहीं है। जिससे किसानों के फसलों को भारी नुकसान हो रहा है, सेवा सहकारी समिति में खाद के वितरण में काला बाजारी की जा रही है, अलग अलग सेवा सहकारी समितियों में खाद के भाव की विभिन्ना असमानताएं है, जिसके कारण किसानों को भारी नुक़सान हो रहा है, रासायनिक खाद को लेकर कालाबाजारी करने वाले लोगों पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए, कांग्रेस नेता योगेश अधाउ, ब्रजेश उइके, राजा कलसकर पवन सरोदे, संदीप लोनारे,मंगेश श्रीखंडे,अमजद खान,किसना कडु,मुकेश जानभोर,आदि उपस्थित थे।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

