जब भी मार्गदर्शन की आवश्यकता हो संपर्क कर सकते हैं छात्रः कलेक्टर
Publish Date: | Tue, 07 Jul 2020 04:13 AM (IST)
बॉटम..
फोटो 17 – जिले की प्रावीण्य सूची में आने वाले विद्यार्थियों का किया सम्मान
जब भी मार्गदर्शन की आवश्यकता हो विद्यार्थी कर सकते है संपर्क-कलेक्टर
छिंदवाड़ा। कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन द्वारा सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हाई स्कूल सर्टिफिकेट पर्रीक्षा वर्ष 2020 में जिले की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इसके बाद कलेक्टर श्री सुमन ने कलेक्टर कार्यालय के मिनी संवाद कक्ष में इन विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से वन-टू-वन चर्चा भी की। उन्होंने विद्यार्थियों से जाना कि वे भविष्य में क्या बनना चाहते हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इसी तरह पूरी लगन से पढ़ाई करते रहें। विषयों पर अपनी अच्छी पकड़ बनाए । अपने शिक्षकों से भी समय-समय पर मार्गदर्शन प्राप्त करते रहें और जब कभी मेरे मार्गदर्शन की आवश्यकता हो तो मैं सदेव तत्पर हूं। विद्यार्थी कभी भी कार्यालय में आकर मार्गदर्शन के लिए मुलाकात कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कोविड-19 संक्रमण की स्थितियों को देखते हुए शासन द्वारा स्कूल प्रारंभ करने के संबंध में दिशा-निर्देश प्राप्त होने के बाद जिले के विद्यार्थियों के कैरियर मार्गदर्शन और काउंसिलिंग के लिए सेंटर्स भी बनाए जायेंगे। जिनके माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के संबंध में मार्गदर्शन की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने इन सभी विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनके अभिभावकों से इन विद्यार्थियों की पढ़ाई पूरी कराने और रूचि के अनुरूप कैरियर चुनाव करने में इनका पूरा सपोर्ट करने का आग्रह किया।
उल्लेखनीय है कि जिले की प्रावीण्य सूची के प्रथम 3 में 6 विद्यार्थियों ने अपना स्थान बनाया है। जिनमें अर्चना कान्वेंट हाई स्कूल परासिया के यश गढ़ेवाल व श्रीराम हाई स्कूल चांद की कुमारी रिशिका चौरसिया ने प्रथम, सेंट जोसेफ हायर सेकेंडरी स्कूल छिंदवाड़ा की कुमारी खुशी कुशवाहा व न्यू आराधना कान्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल परासिया के नावेद अहमद ने द्वितीय और सरस्वती हायर सेकेंडरी स्कूल पांढुर्णा की कुमारी धनश्री उमाठे व शासकीय हाई स्कूल सिरेगांव की कुमारी मंजू वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

