Top Story

11 जुलाई को ऑनलाइन आयोजित होगी लोक अदालत

Publish Date: | Tue, 07 Jul 2020 04:13 AM (IST)

जुन्नाारदेव। जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीएस भदौरिया के निर्देशन में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय जुन्नाारदेव में 11 जुलाई को मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति दावा प्रकरणों का ऑनलाईन-वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से निराकरण किए जाने हेतु जिला छिंदवाड़ा में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। तहसील के सिविल न्यायालयों में लंबित मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति दावा प्रकरणों का ऑनलाईन कॉफ्रेसिंग के माध्यम से निराकरण किए जाने हेतु अपर एवं सत्र जिला न्यायालय जुन्नाारदेव हेतु खंडपीठ क्रमांक 5 गठित गई है। जिसके पीठासीन अधिकारी सोमप्रभा चौहान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अपर जिला एवं सत्र न्यायालय जुन्नाारदेव है। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय जुन्नाारदेव में लंबित मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति दावा प्रकरणों का समझौता राजीनामा के आधार पर निराकरण किया जाना है।

————-

.कोरोना काल में संकटमोचक बनकर उभरे शिवराजः ताराचंद बावरिया

13

लॉकडाउन मे सभी वर्गों तक पहुंचाई सहायता

जुन्नाारदेव। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य पर भाजपा नगर मंडल की अहम बैठक का आयोजन स्थानीय रामलीला मंच पर किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए परासिया के पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया ने कहा कि देश और प्रदेश में जब कोरोना महामारी अपने पैर पसार रही थी, तब तात्कालिक मुख्यमंत्री कमल नाथ उस महामारी से बचाव के रास्ते खोजने के स्थान पर आइफा अवार्ड की तैयारियों और शासन के अहम पदों पर अपने चहेतों की नियुक्तियां करने में व्यस्त थे। जिसके कारण प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, भोपाल जैसे बड़े शहरों में यह महामारी फैल गई। वह तो समय रहते प्रदेश की कमल नाथ सरकार सत्ता से बाहर हो गई और शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके तत्काल बाद उन्होंने कोरोना महामारी से निपटने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देशित किया, जिसका परिणाम है, की प्रदेश में इस महामारी का असर कम होता जा रहा है। कोरोना के कारण घोषित लॉकडाउन में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने समाज के सभी वर्गों की चिंता की। बाहरी राज्यों में कार्य कर रहे प्रवासी मजदूरों के खातों में न केवल एक-एक हजार रुपए की राशि डाली गई। वहीं उनके भोजन और उन्हें वापस प्रदेश में उनके घरों तक पहुंचाने के लिए 11 हजार बसों का इंतजाम कर उन्हें उनके घर पहुंचाया गया। बैठक को भाजपा के पदाधिकारियों ने भी सम्बोधित किया। बैठक का संचालन अंकुर रघुवंशी ने और आभार प्रदर्शन शरद कुरोलिया ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुनील मालवीय , मंडल अध्यक्ष नवजीत मोनू जैन , पूर्व मंडल अध्यक्ष विष्णु प्रसाद शर्मा , राजेश श्रीवास्तव , महिला मोर्चा अध्यक्ष भुवनेश्वरी भन्नाारे ,पार्षद सोनिया कुमरे , आशा नुनहारिया , युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित मिश्रा , वरिष्ठ सदस्य अशोक जुनेजा , तरुण जैन , जगदीश सोनी , रमेश सलोडे , सुनील नामदेव , दीपेश जैन , अनिरुद्ध बूटा चटर्जी , राहुल अमूले , महेंद्र नामदेव , श्याम खादिकर , अनिल यदुवंशी , विजय सूर्यवंशी , राजेश झरबड़े , राजेन्द्र रजक , अविषेक पारे , विनोद दावंडे व बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

———–

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुरू पूजन उत्सव संपन्ना

जुन्नाारदेव। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा गुरू पूजन उत्सव मनाया गया। यह कार्यक्रम गुरू पूर्णिमा बौद्धिक कार्यक्रम मोबाइल ऐप गूगल मीट पर संपन्ना हुआ। जुन्नाारदेव खंड कार्यवाह राधेश्याम ग्यासवंशी, नगर कार्यवाह रवि साहू ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जुन्नाारदेव नगर का गुरू पूजन का कार्यक्रम इस वर्ष सार्वजनिक रूप से एकत्र होकर नहीं किया गया। इसी क्रम में इस वर्ष गुरू पूजन उत्सव इंटरनेट के माध्यम से गूगल मीट पर संपन्ना हुआ। पहला चरण शाम 6 बजे से 7 बजे तक रेलवे पटरी से वेलफेयर हॉस्पिटल, सुकरी, माजरी की ओर रहने वाले स्वयंसेवक, सभी राजनीतिक संगठन, सभी संघ के अनुषांगिक संगठन के लोग शामिल हुए। उक्त बौद्धिक अशोक पंडोले द्वारा प्राप्त हुआ। वहीं बौद्धिक के दूसरे चरण में रेलवे पटरी से बाजार मोहल्ला, पंचशील कॉलोनी ,लखपति कॉलोनी की और निवास करने वाले संपूर्ण स्वयंसेवक राजनीतिक एवं संपूर्ण संघ के अनुषांगिक संगठन के लोग शामिल हुए। इस दौरान देवेंद्र ठाकरे का बौद्धिक प्राप्त हुआ।

…………………………………..

बिछायत केंद्र एवं खानसामा हलवाई को दी राहत सामग्री

जुन्नाारदेव। लॉकडाउन के दौरान विधानसभा क्षेत्र के हजारों जरूरतमंद परिवारों को राहत सामग्री बांटने का सिलसिला विधायक द्वारा जारी है। इसी क्रम में बिछायत केंद्रों में काम करने वाले तथा खाना बनाने वाले लोगों को खाद्यान्ना पैकेट वितरण किए गए। कोरोना बीमारी कोविड-19 के तहत वर्तमान में शादी विवाह एवं सामूहिक आयोजनों पर लगी पाबंदी का असर बिछायत केंद्र के खाना बनाने वाले कर्मचारियों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा था। इस अवसर पर विधायक सुनील उइके, कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घनश्याम तिवारी, जितेंद्र अग्रवाल ,नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा साहू ,उपाध्यक्ष अरुण जयसवाल, नवीद सिद्दीकी, प्रेमशा भलावी, अंकित राय व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

———–

संयुक्त मोर्चा की हड़ताल समाप्त

जुन्नाारदेव। केंद्र सरकार की कमर्शियल माइनिंग के निर्णय का विरोध करते हुए पेंच व कन्हान एरिया में संयुक्त मोर्चा द्वारा 2 जुलाई से 4 जुलाई तक तीन दिवसीय हड़ताल का आव्हान किया गया था। हड़ताल के तीसरे दिन कोल इंडिया की समस्त खदानों में संयुक्त मोर्चे के आवाहन पर हड़ताल सफल रही। संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी राकेश चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि ऐसे पांच से छह मजदूरों के द्वारा विश्वासघात किए जाने पर संयुक्त मोर्चा ने उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया है। वहीं उन्होंने बताया कि शनिवार रात्रि की अंतिम पाली तक यह हड़ताल पूरी तरह सफल रही। संयुक्त मोर्चे में शामिल बीएमएस ,इंटक, एटक, सीटू ,इन मौसा, एचएमएस सहित अन्य संगठनों ने मिलकर केंद्र सरकार की कमर्शियल माइनिंग का विरोध करते हुए तीन दिवसीय हड़ताल की थी। इस तीन दिवसीय हड़ताल में केंद्र सरकार के कोयला मंत्री की ओर से किसी भी प्रकार का आश्वासन नहीं मिला है। संयुक्त मोर्चा द्वारा 18 अगस्त को सभी पब्लिक सेक्टर को एकदिवसीय बंद रखने की रणनीति तैयार की जाएगी। संयुक्त मोर्चे की हड़ताल के अंतिम दिवस सभी श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों ने बिना उपस्थिति दर्ज कराएं स्वास्थ्य सेवा, सिविल विभाग, जल वितरण, सुरक्षा विभाग में शामिल कर्मियों का आभार भी व्यक्त किया। हड़ताल समाप्ति के पूर्व संयुक्त मोर्चा कन्हान क्षेत्र कि समीक्षा बैठक क्षेत्रीय रेस्ट हाऊस कन्हान क्षेत्र में संयुक्त मोर्चा पेंच/कन्हान अध्यक्ष राकेश चतुर्वेदी कि अध्यक्षता में प्रारंभ हुई। जिसमे बी एम एस पेंच/कन्हान अध्यक्ष सुख अमृत पारस, एचएमएस कन्हान महामंत्री मनोज ठग, केन्द्रीय सदस्य दीपक नागले, इंटक कन्हान अध्यक्ष मदन जन्गेला , सचिव विनोद सिंह ,तेज प्रकाश , सुनील वैस , एटक पेंचकन्हान दयाशंकर ,सीटू पेंचकन्हान अध्यक्ष अमरनाथ सिंह , सचिव अशोक भारती जी उपस्थित हुए।

……………………………….

गायत्री शक्तिपीठ में हुआ हवन कार्यक्रम

जुन्नाारदेव। गुरू पूर्णिमा के अवसर पर नगर के तहसील रोड स्थित गायत्री शक्तिपीठ में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मंदिर परिसर में पंडित गुरू राम शर्मा आचार्य के छायाचित्र के समक्ष गायत्री साधकों ने गुरु पूर्णिमा पर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में बने हवन कुंड में हवन का आयोजन भी किया गया। गायत्री साधकों ने अपने गुरू पंडित राम शर्मा आचार्य के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने की बात कही।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

जीतेगा भारत हारेगा कोरोना
जीतेगा भारत हारेगा कोरोना

Source