5 साल बाद भी नहीं बना गहरानाला का पुल
Publish Date: | Tue, 07 Jul 2020 04:13 AM (IST)
लीड
आए दिन लगता है जाम, राहगीर हो रहे परेशान
फोटो 11
सड़क निर्माण कंपनी को है बड़ी दुर्घटना का इंतजार
सौंसर। झमाझम बारिश से संपूर्ण सौसर क्षेत्र को तरबतर कर दिया है, ग्रामीण क्षेत्रों के नदी नाली को भर दिया, क्षेत्र में दो-तीन दिन से जारी उमस से क्षेत्रवासियों को राहत मिली है, साथ ही फसलों की अनुरूप हुई बारिश के चलते किसानों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। वहीं दूसरी ओर रामाकोना गहरानाला पुल पर बारिश के चलते आवागमन में परेशानी हुई है। गहरानाला पुल के निर्माण को लेकर निर्माण कंपनी, एन एच और प्रशासन बहुत लापरवाह और लचीला रवैया अपना रहे हैं, बारिश के दौरान यहां से हो रहे आवागमन से किसी दिन बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है। विगत 5 साल पूर्व गहरानाला के पुल में दरार आने के चलते इसे तोड़ा गया था। लगभग 6 साल गुजर चुका है, परंतु प्रशासन और जिम्मेदार लोग इस पुल को आज तक पूरा करने में नाकामयाब साबित हुए हैं। सड़क निर्माण करने वालो की लापरवाही का पिछले 5 सालो से वाहन चालकों को अपनी जान जोखिम में डालकर भुगतान करना पड़ रहा है, रामाकोना गहरानाला पुल निर्माण को लेकर सौसर से जिले तक के नेता जनप्रतिनिधि अधिकारी भी चुप्पी साधे हुए हैं, जबकि मंत्री से लेकर विधायक तक वर्ष भर इस गहरानाला पुल से सैंकड़ों बार आवागमन करते हैं, परंतु इसके जल्द निर्माण के लेकर इनके द्वारा कोई प्रयास नहीं किए जा रहे, आवागमन करने वाले लोगों का कहना है, कि पुलिया निर्माण कंपनी, जनप्रतिनिधियों, प्रशासन इस पुलिया पर शायद किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार है।
जान जोखिम में डालकर करते हैं आवागमन
देखने में आया है कि बारिश के दौरान अक्सर गहरानाला के पुल से पानी जाना शुरू होता जाता है और नागपुर छिंदवाड़ा मार्ग का आवागमन पूरी तरह बंद हो जाता है, कई गाड़ी चालक इस गहरेनाले पुल से जल्दबाजी के चक्कर में जान जोखिम में डालकर सर्विस पुलिया से आवागमन करते हैं, वर्तमान में सर्विस रोड पर बड़े बड़े गड्ढे पड़ गए हैं। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी जमा हो जाता है, यात्रियों को परेशान होकर यहां से गुजरना पड़ता है, वहीं इस मार्ग पर ओवर लोड परिवहन के कारण अब दिनों दिन भूस्खलन भी होता जा रहा है।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

