Top Story

पीएम मोदी आज भाजपा कार्यकर्ताओं से करेंगे चर्चा

छिंदवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना महामारी को लेकर जो कार्य किए गए हैं, उनका प्रेजेंटेशन टेलीविजन व सोशल मीडिया के माध्यम से शनिवार शाम 4.30 बजे किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं से चर्चा की जाएगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार पार्टी के प्रदेश मुख्यालय व प्रदेश के सभी जिलों व मंडलों में कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम से जुड़ना है। जिसमें प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्यगण, मोर्चो के प्रदेश पदाधिकारी, प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्यगण, सांसद, विधायक व मोर्चो के जिला पदाधिकारी, प्रकोष्ठों के जिला संयोजक व जिले में निवासरत् वरिष्ठ कार्यकर्ता, मंडल पदाधिकारी, मंडल कार्यसमिति सदस्यगण, मोर्चो के मंडल पदाधिकारी व मंडल में निवासरत वरिष्ठ कार्यकर्ता इस चर्चा से जुड़ेंगे । भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने बताया कि ऑनलाइन जुड़ने कीकी लिंक मोबाईल पर भेजी जाएगी।

Source