गुरुपूर्णिमा पर गूंजा दादाजी का नाम
Publish Date: | Mon, 06 Jul 2020 04:16 AM (IST)
फोटो- 17
पांढुर्ना। शनिवार की दिन गुरु पूर्णिमा पर्व के अवसर पर शहर में स्थित विभिन्ना दादा दरबार में दादाजी की पूजा अर्चना कर गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया। शहर में विद्यमान श्री गुरु दरबार का रंगरोगन कर फूलों से साज सज्जा की गई थी। श्री दादाजी दरबार, टपरिया, श्री दादाजी कुटी पेट्रोल पंप शंकर नगर, दादाजी दरबार, हनुमंती वार्ड और श्री दादाजी दरबार बर्फ फैक्ट्री भोपाल रोड के अलावा ग्रामीण अंचलों मे स्थित दादाजी दरबार में आयोजन हुए।
मोरडोगरी, सिवनी दरबार, मालेगांव, वाडेगांव एवं दादाजी धाम टेकड़ी कलंगाव के अलावा श्री साई मंदिर टेकड़ी, गुणवंत बाबा मंदिर, साई कुटिया में गुरुपूर्णिमा का उत्सव प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए मनाया गया। इसमें विधि विधान से आरती पूजन प्रसादी भोग लगाकर गुरु प्रेम के प्रति श्रद्धा पूजन कर सम्पन्ना की गई। इस अवसर पर सुरक्षा इंतजाम नियमों के पालन की कोई अनदेखी ना करें इस परिस्थिति में एसडीएम सुश्री मेघा शर्मा, तहसीलदार मनोज चौरसिया, थाना प्रभारी राजेश चौहान, पटवारी व प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

