मंदिर में सुबह से शाम तक चला पूजन का सिलसिला
Publish Date: | Mon, 06 Jul 2020 04:16 AM (IST)
फोटो- 19
छिंदवाड़ा। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को मंदिरों में सुबह से ही पूजन का सिलसिला शुरू हो गया था। जहां शहर के विवेकानंद कालोनी और लोनियाकरबल के साई मंदिर में भक्तों ने साई बाबा का पूजन किया। लोगों ने मंदिर और अपने-अपने गुरुओं के घर पहुंचकर उनका पूजन किया। इसके अलावा शहर के अलग-अलग स्थानों में भी सादगी से गुरुपूर्णिमा मनाई गई।
पूर्णिमा के अवसर पर भक्तों की मौजूदगी मंदिरों में दिखाई दी। जहां भक्तों ने शारीरिक दूरी का पालन किया। इस दौरान शहर के हनुमान अनगढ़ हनुमान मंदिर, साई मंदिर विवेकानंद कॉलोनी और लोनिया करबल के साई मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों की मौजूदगी दिखाई दी। जहां सुबह पूजा अर्चना किए जाने के साथ लोगों को प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान कलेक्टर बंगले के पास स्थित दुर्गा मंदिर के पास बने आश्रम में भी भक्तों ने पहुंचकर गुरु के चरण वंदन किए।इसके अलावा दिन भर मंदिरो में भजन कीर्तन भी चलता रहा। कोरोना संक्रमणकी रोकथाम के लिए जारी किए दिशा निर्देश का भी पालन पूरी तरह से कियागया।
……………………
पांच दिन से बंद पड़ी जिला अस्पताल की डायलिसिस मशीन
छिंदवाड़ा। जिला अस्पताल में लगाई गई डायलिसिस मशीन आए दिन खराब हो जाती है। मशीन का रखरखाव सही तरीके से नहीं होने से यह समस्या आ रही है। अधिकारी और कर्मचारियों की लापरवाही के कारण मरीज एवं परिजनों को परेशान होना पड़ता है। पिछले पांच दिन से मशीन खराब होने के कारण मरीज को मोटी रकम देकर प्राइवेट अस्पताल में डायलिसिस कराना पड़ रहा है। जिसको लेकर कई वार मरीज एवं परिजनों ने भी जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर उंगली उठाई है। जिला अस्पताल में मशीनों के आए दिन बंद होने से लोगों को काफी समस्या होती है। पांच दिन से जिला अस्पताल की डायलिसिस मशीन बंद पड़ी हुई है। जिस कारण मरीज एवं परिजन कोरोना संक्रमण के चलते शहर से बाहर जाने में परेशान हो रहे हैं। इसके लिए जब प्रबंधन से कहा गया तो उन्होंने कहां कि डायलिसिस मशीन में तकनीकी समस्या आ गई है। इस कारण मशीन बंद हो गई है। इसके लिए प्रबंधन द्वारा भोपाल की कंपनी को सूचना दी गई। कंपनी के कर्मचारी द्वारआकर मशीन की मरम्मत की जाएगी। जिसके बाद फिर से मरीजों को लाभ मिलने लगेगा।
मशीन में तकनीकी खराबी आई हैं इस कारण मशीन बंद है। मशीन को सुधारने केलिए भोपाल की कंपनी को पत्र लिखा गया है। कंपनी का कर्मचारी जल्द आकरमशीन सुधारेंगे।
– डॉ. सुशील दुबे, आरएमओ, जिला अस्पताल, छिंदवाड़ा।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

