रूटशूट रोपण कार्य का औचक निरीक्षण किया
Publish Date: | Tue, 07 Jul 2020 04:13 AM (IST)
फोटो 12
रेंजर बी.आर. भलावी ने किया निरीक्षण
पांढुर्णा। बारिश के मौसम में वन परीक्षेत्र सर सर्किल में कैम्पा प्रोजेक्ट के तहत पौधारोपण कार्य प्रगति पर है। दक्षिण वनमंडल अधिकारी साहिल गर्ग एवं एसडीओ एके महाले के निर्देशानुसार सोमवार की सुबह वन परीक्षेत्र अधिकारी बीआर भलावी ने रूटशूट रोपण कार्य का औचक निरीक्षण किया। जिसमें ग्राम मेराखापा बीट के कक्ष क्रमांक 1981 कूप नंबर 9 ग्राम चिरकुंटागोंदी में रूटशूट रोपण कार्य का निरीक्षण किया। इस अवसर पर रूटशूट लगाने के संबंध में श्रमिकों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी एवं प्राकृतिक रूप से निकले पौधों को चारों ओर खाना बनाकर उनकी सुरक्षा के दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर सहायक वन परीक्षेत्र अधिकारी श्री शर्मा और ग्राम पारडी सर्किल के सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री गौतम अन्य वन विभाग वन कर्मी उपस्थित थे।
————-
श्री गुरूपूजन और शस्त्र पूजन कार्यक्रम
सिंगोड़ी। नगर के ऐतिहासिक ओर पुरातनकाल से सिंगोड़ी का भव्य श्री राम मंदिर के दर्शनों के लिए भक्तों का हमेशा तांता लगा रहता है किंतु कोरोना के कारण मंदिरों में भी फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन और शासन के नियमों का पालन करने हेतु पूजा पाठ आरती आदि धार्मिक अनुष्ठान के लिए सारे नियमों का पालन किया जा रहा है। गुरू पूर्णिमा के दिन श्री राम मंदिर सिंगोड़ी के आचार्य सुनील शास्त्री प्रयागराज धामद्वारा श्री राम मंदिर अखाड़ा समिति के संरक्षक, उस्तादों का तिलक कर वीर बजरंग बली का पूजन पश्चात, अस्त्र, शस्त्रों का पूजन अभिषेक आदि कराया गया। अंत में सभी अखाड़ा के उस्तादों और सदस्यों द्वारा भन्नााटी, लाठी, भवानी, चक्र आदि अनेक अस्त्र शास्त्रों को जय जय श्री राम के जय घोष के साथ घुमाया। इस अवसर पर सभी भक्त जनों को प्रसाद वितरित कर आभार व्यक्त किया गया।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

