Top Story

6 घंटे की कार्रवाई के बाद हटाया नाले का अतिक्रमण

Publish Date: | Fri, 07 Aug 2020 04:09 AM (IST)

बुधवार को 30 घरों में भर गया था पानी

नगर निगम की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद नाले को कराया अतिक्रमण से मुक्त

फोटो 2

नाले पर इस तरह किया गया अतिक्रमण कि दीवारें पूरी तरह सट गई।

फोटो 8

नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की ।

फोटो 9

नगर निगम का अमला रहा मौजूद

लीड खबर

छिंदवाड़ा। नगर निगम की टीम ने 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद श्याम टॉकीज क्षेत्र में नाले को अतिक्रमण से मुक्त कराया। बुधवार को भारी बारिश के कारण 30 घरों में पानी भर गया था, जिसके कारण रहवासियों को खासा नुकसान हुआ था, जिसके बाद गुरुवार को नगर निगम का अमला सुबह 11 बजे ही क्षेत्र में पहुंच गया। यहां करीब दस फीट चौड़े नाले पर अतिक्रमण कर दिया गया था, जिसके कारण पानी लोगों के घरों में घुस गया। इस बात की शिकायत जब नगर निगम में की गई तो निगम की टीम पूरे अमले के साथ पहुंची, अतिक्रमण हटाने के लिए जेसीबी और ट्रेक्टर मौजूद रहे, लेकिन दीवार जर्जर होने के कारण निगम की कार्रवाई की रफ्तार धीमी पड़ गई। सबसे पहले निगम के अमले ने निशान लगाए, जिसके बाद जिसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की, ड्रिल मशीनों के जरिए धीरे धीरे दीवार को तोड़ा गया। इस दौरान 6 घंटे लग गए। इस दौरान बीच बीच में विवाद की स्थिति भी बनी, रहवासियों का जबरदस्त दबाव था कि आज ही कार्रवाई पूरी होनी चाहिए। बीते दस सालों से हर साल बारिश के सीजन में नाला उफान पर आ जाता है, लेकिन जगह संकरी होने के कारण लोगों के घरों में पानी भर जाता है, नगर निगम के अधिकारियों में कार्यपालन यंत्री, एनएस बघेल, स्वच्छता प्रभारी अनिल मालवीय, उपयंत्री अशोक पांडे और भूपेंद्र मनवारे मौजूद रहे।

ये है विवाद

दरअसल ये पूरा विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब चूना भट्टी से चार फाटक जाने वाले इस नाले पर अतिक्रमण कर लिया गया। बारिश के मौसम के पहले रहवासियों की मौजदूगी में नाले का चौड़ीकरण कराया गया, लेकिन उस वक्त भी इन घरों का अतिक्रमण नहीं हटाया, इस काम की मानिटरिंग ठीक ढंग से नहीं की गई। जिसके कारण बारिश में तैयारी की पोल खुल गई और करीब 30 मकानों में पानी भर गया जिसके बाद रहवासियों का गुस्सा चरम पर पहुंच गया। यहां नाले के किनारे श्री अनेजा और दुर्गा प्रसाद साहू के मकान हैं, जिनकी बाउंड्री पर नाला बना है। बताया जा रहा है कि मकान मालिकों के प्रभाव के कारण नगर निगम की टीम कार्रवाई करने से बचती रही।

इनका कहना है

रहवासियों की शिकायत के बाद नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की, बीते दिन लोगों के घर में पानी घुस गया था, इस मामले में जिन लोगों ने लापरवाही बरती है, उस पर कार्रवाई की जाएगी।

एनएस बघेल, कार्यपालन यंत्री

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

Ram Mandir Bhumi Pujan
Ram Mandir Bhumi Pujan

Source