Top Story

स्वतंत्रता दिवस पर सिर्फ ध्वजारोहण होगाः कलेक्टर

Publish Date: | Fri, 07 Aug 2020 04:10 AM (IST)

फोटो 10

कलेक्टर श्री सुमन की अध्यक्षता में समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक संपन्ना

छिंदवाड़ा। आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाए जाने के संबंध में कलेक्टर सौरभ सुमन ने निर्देश दिए कि कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए कार्यालय स्तर पर ही ध्वजारोहण करें। आम जनता, जनप्रतिनिधि और स्कूली बच्चों को इस कार्यक्रम में शामिल नहीं करें। मास्क लगाने, फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करने, सैनिटाइजर रखने आदि प्रोटोकॉल का पालन करें। उन्होंने सभी एस.डी.एम. और तहसीलदार को निर्देश दिए कि एक बैठक आयोजित कर जनपद और ग्राम पंचायत स्तर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाए जाने संबंधी दिशा निर्देशों से सभी को अवगत कराएं। कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समय सीमा के प्रकरणों की समीक्षा बैठक संपन्ना हुई। बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर राजेश बाथम ने स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाए जाने संबंधी दिशा निर्देशों से विस्तार से अवगत कराते हुए बताया कि सभी कार्यालयों में सुबह 8 बजे तक ध्वजारोहण होगा और जिला स्तर पर कलेक्टर कार्यालय में सुबह 8ः30 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा । सभी कार्यक्रम सुबह 8ः45 बजे तक पूर्ण किए जाएंगे तथा 9 बजे से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का प्रसारण होगा। जिसमें मुख्यमंत्री का उद्बोधन सुना जा सकेगा।

बैठक में कलेक्टर श्री सुमन ने निर्देश दिए कि समय सीमा में शामिल प्रकरणों का निराकरण समय सीमा के अंदर करें तथा शिकायतों के निराकरण में समाधानकारक और तर्कसंगत जवाब दर्ज करें। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग हितग्राहियों से संबंधित फेल हुए ट्रांजेक्शन के प्रकरणों के निराकरण में प्रति सप्ताह प्रगति लाएं। जनप्रतिनिधियों से प्राप्त पत्रों की भी पोर्टल पर ऑनलाइन एंट्री की जा रही है, अधिकारी समय पर कार्रवाई करते हुए जवाब दर्ज करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान बारिश के मौसम को देखते हुए लोगों को स्वच्छ जल प्रदाय करें और पेयजल की गुणवत्ता बनाए रखें जिससे कोई बीमार नहीं पड़े। उन्होंने निर्देश दिये कि गत वर्ष दूषित पेयजल के कारण जिन ग्रामों और शहरों में समस्या रही है, उसकी जानकारी संग्रहित करें और कार्ययोजना बनाकर इन क्षेत्रों में शुध्द पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने जिला चिकित्सालय में पोर्टेबल एक्स-रे मशीन की व्यवस्था करने, ग्राम खापाबिहारी में पुलिया निर्माण नहीं होने से पानी भरने की समस्या दूर करने, ग्राम लोनिया में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़क के दोनों ओर सी.सी.नाली का निर्माण कराने, अधूरे शाला भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण कराने, सिहोरा से माचागोरा तक सड़क का सुदृढ़ीकरण का कार्य कराने, ग्राम मोहली माता की प्राथमिक शाला तक मनरेगा से सड़क निर्माण कार्य में ग्रामवासियों की आपत्ति का निराकरण करने, पूर्ण निर्माण कार्यो के उपयोगिता प्रमाण पत्र भेजने, स्थानीय निकायों की मतदाता सूची की शुध्दता का ध्यान रखने, आधार सेंटरों का सत्यापन कर प्रतिवेदन भेजने आदि के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित करते हुए दो सत्रों में संपन्ना हुई ।

राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक का आयोजन आज

छिंदवाड़ा। कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में शुक्रवार सुबह 10ः30 बजे से राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया है । कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों, तहसीलदारों, अधीक्षक भू-अभिलेख, नायब तहसीलदारों और अन्य संबंधित अधिकारियों को इस बैठक में जानकारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

कोविड 19 के मामले में लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाईः कलेक्टर

विभिन्ना योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

छिंदवाड़ा। कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव व रोकथाम की प्रगति, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, आत्म-निर्भर भारत योजना के अंतर्गत निःशुल्क खाद्यान्ना वितरण, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत नवीन पात्र हितग्राहियों को जोड़ने का अभियान, किसानों के लिए उर्वरक की उपलब्धता और वितरण आदि की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सुमन ने कोविड-19 के संक्रमण से बचाव और रोकथाम की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि इस कार्य में कोई भी अधिकारी या चिकित्सक या स्वास्थ्यकर्मी लापरवाही नहीं बरते । यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिये कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में 5 बेड का एक क्वारंटाइन सेंटर बनाए जाने का प्रगति प्रतिवेदन भेजें । इन क्वारंटाइन सेंटरों पर दो स्तरों पर कमेटी बनाकर कार्य करें। पहली कमेटी स्वास्थ्य सुविधाओं को उपलब्ध कराने वाली रहेगी जिसमें एएनएम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आशा कार्यकर्ता शामिल रहेगी जो क्वारंटाइन सेंटर में रहने वाले व्यक्तियों का प्रतिदिन स्वास्थ्य परीक्षण करेगी। दूसरी कमेटी प्रबंधन से संबंधित रहेगी जिसमें पटवारी के सुपरवीजन में ग्राम पंचायत के मैदानी अमला, ग्राम रोजगार सहायक आदि क्वारंटाइन सेंटर के प्रबंधन का कार्य करेगा। क्वारंटाइन सेंटर में प्रतिदिन साफ-सफाई, स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य परीक्षण, टेम्परेचर लेने, सैम्पलिंग आदि करने के साथ ही भोजन, पेयजल, बेड आदि की समुचित व्यवस्था की जाएगी । इन सेंटर में रेड जोन और बाहर से आने वाले व्यक्तियों को रखा जाएगा, उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा और सैम्पल लेकर उनके स्वास्थ्य की स्थिति के अनुसार उनका उपचार किया जाएगा।

Posted By:

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

Ram Mandir Bhumi Pujan
Ram Mandir Bhumi Pujan

Source