Top Story

हादसे रोकने के लिए लगाए ड्रम

Publish Date: | Fri, 07 Aug 2020 04:10 AM (IST)

आए दिन हो रहे सड़क हादसे रोकने के लिए प्रशासन का प्रयास

फोटो 4

ओवर ब्रिज के पास लगाए गए हैं ड्रम

सौंसर। नागपुर, छिंदवाड़ा एनएच 547 पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए अब प्रशासन द्वारा व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं, तहसील परिसर के सामने बने हुए स्पीड ब्रेकर के पास ड्रम लगाकर तेज गति से जाने वाले वाहनों पर लगाम लगाने का प्रयास किया गया है, बीते दिनों लगातार नागपुर छिंदवाड़ा मार्ग पर गजानन कॉलोनी से लेकर जनपद पंचायत के सामने ओवर ब्रिज तक आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थी, पिछले सप्ताह ही कंटेनर के ट्रक में आने से ग्राम तीनखेड़ा की एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई थी, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था

जिसके बाद में लगातार नगर के स्वयंसेवी संस्थाओं एवं सड़क किनारे निवास एवं दुकान का संचालन करने वाले लोगों के द्वारा इस मार्ग पर तेज गति से दौड़ने वाले वाहनों की गति कम करने स्पीड ब्रेकर, संकेतक, यातायात पुलिसकर्मी आदि की मांग की जा रही थी। लिहाजा तहसील कार्यालय के सामने नागपुर छिंदवाड़ा मार्ग के दोनों ओर ओवर लोड वाहनों की गति कम करने के उद्देश्य को लेकर ड्रम लगाए गए हैं,रहवासी देवराव पातुरकर ने कहा कि ड्रम लगाने से हादसे में कमी होगी, ऐसी संभावना कम ही है।

गजानन कॉलोनी, मोहगांव चोक पर भी लगे ड्रम

जबलपुर सिवनी मार्ग जब से बंद हुआ है, तब से सारा बड़ा ट्रैफिक नागपुर सावनेर सौंसर होते हुए जा रहा है, नगर के बेलगांव से लेकर तो नगर के अंदर प्रवेश करने वाली बड़े गाड़ियों की गति बहुत तेज रहती है, नगर के अंदर भीड़भाड़ और दुपहिया वाहन चालकों का अधिक आवागमन रहता है, इसलिए अब तहसील कार्यालय के पास ड्रम लगाने के बाद में आवागमन को व्यवस्थित करने और तेज गति से आ रहे गाड़ियों की गति कम करने के लिए नागरिकों के द्वारा मोहगांव चौक छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिमा के सामने और गजानन कॉलोनी के पास भी प्रशासन को ड्रम लगाने की मांग की जा रही है, ताकि यहां पर भी दुर्घटना ना हो, क्योंकि गजानन कॉलोनी और मोहगांव चौक पर ही बड़े पैमाने पर बैंक, कोचिंग, सरकारी कार्यालय, मंगल भवन,रिहायशी कालोनियां है।

हम सड़क हादसे रोकने के लिए प्रयास कर रहे हैं, इस क्रम में ही सड़क पर ड्रम लगाए गए हैं, आगे भी जो प्रयास करने पड़ेंगे वो किए जाएंगे।

डॉ अजय भूषण शुक्ला, तहसीलदार सौंसर

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

Ram Mandir Bhumi Pujan
Ram Mandir Bhumi Pujan

Source